मनोरंजन
Ram Charan Wife Baby Birth: चिरंजीवी एक बार फिर बने दादा, रामचरण की पत्नी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म!
Ram Charan Wife Baby Birth: साउथ के सुपरस्टार रामचरण के घर फिर से गूंजी किलकारी वो दूसरी बार पिता बन गए हैं। 31 जनवरी को उनकी पत्नी उपासना ने हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। एक्टर के पिता चिरंजीवी ने एक्स पर ट्वीट कर इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा की।
बता दें कि, डिलेवरी के बाद मां और बच्चें दोनों ही स्वस्थ हैं।
मशहूर दिग्गज एक्टर और रामचरण के पिता ने शेयर की खुशखबरी
चिरंजीवी ने अपने एक्स के ऑफिशियल अकाउंट से पोस्ट करते हुए अपने दादा बनने की खुशी जाहिर की और एक्स पर लिखा कि-'बहुत खुशी और दिल से भरे आभार के साथ, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि रामचरण और उपासना को जुड़वां बच्चों का आशीर्वाद मिला है, एक बेटा और एक बेटी।' उन्होंने आगे लिखा कि- ‘दोनों बच्चे और मां स्वस्थ हैं और ठीक हैं। दादा-दादी के रूप में इन नन्हे मेहमानों का अपने परिवार में स्वागत करना हमारे लिए शुद्ध आनंद और दिव्य आशीर्वाद का पल है। हम सभी की प्रार्थनाओं, प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद देते हैं।- चिरंजीवी और सुरेखा।’31 जनवरी को उपासना ने दिया बच्चो को जन्म
बताया जा रहा है कि, रामचरण की वाइफ की डिलेवरी 1 फरवरी की सुबह शेड्यूल की गई थी, लेकिन फिर 31 जनवरी को ही हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में बच्चों को जन्म दिया, जिस हॉस्पिटल में उपसना ने बच्चों को जन्म दिया वो उस हॉस्पिटल की वाइस प्रेसिडेंट हैं।साल 2012 में रामचरण और उपासना ने की थी शादी
राम चरण और उपासना बचपन से एक दूसरे के अच्छे दोस्त थे। वो दोनों कक्षा 9 में साथ में पढ़ाई की, जिसके बाद दोनों दोस्त बन गए और फिर ये दोस्ती धीरे - धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने दिसंबर 2011 में सगाई कर ली। और फिर 14 जून 2012 को रामचरण और उपासना ने हैदराबाद के टेंपल ट्रीज फार्म हाउस में शादी की।दोनों 20 जून 2023 पहली बार पैरेंट्स बने। उपसना ने बेटी को जन्म दिया।
View this post on Instagram