मनोरंजन
Rajkummar Patralekha Become Parents: एक्टर राजकुमार राव को उनके शादी के सालगिरह पर मिला बेटी का तोहफा...
Rajkummar Patralekha Become Parents: बॉलीवुड के जाने - माने एक्टर राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा के घर आई नन्ही परी। कपल ने शनिवार को अपनी बेटी का स्वागत किया। खास बात यह है कि दोनों को यह खुशखबरी उनकी शादी की चौथी सालगिरह के दिन मिली, जिससे यह दिन और भी खास बन गया।
Read More: Dhirendra Shastri’s Yatra: सनातन पदयात्रा में जया किशोरी और बॉलीवुड स्टार्स हुए शामिल, वीडियो वायरल…
सोशल मीडिया पर कपल ने खुशी जाहिर करते हुए बेटी के आने की खुशी फैंस के साथ शेयर की और बेटी के जन्म को भगवान का सबसे बड़ा आशीर्वाद बताया। दोनों ने अपने फैन्स और शुभचिंतकों का आभार भी व्यक्त किया।
फैंस ने उनकी शादी की तस्वीरों को खूब पसंद किया था। अब चार साल बाद कपल माता-पिता बन गया है।
वहीं पत्रलेखा, जिनका पूरा नाम पत्रलेखा पॉल है, फिल्म सिटीलाइट्स के अलावा नानू की जानू और वेब सीरीज IC 814: द कंधार हाईजैक में नजर आ चुकी हैं।
सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी...
राजकुमार और पत्रलेखा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, उनकी बेटी ने उनकी जिंदगी को और भी खूबसूरत बना दिया है। इससे पहले 9 जुलाई को कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उस पोस्ट में फ्लोरल डिजाइन के साथ एक पालना दिखाया गया था जिस पर लिखा था—“Baby on the way”।राजकुमार राव ने इसे कैप्शन दिया था, “बहुत खुश”, जिसके बाद फैन्स और सेलेब्रिटीज ने कपल को ढेर सारी बधाइयां दी थीं।
View this post on Instagram
कैसे शुरु हुई राजकुमार और पत्रलेखा की लवस्टोरी...?
राजकुमार राव और पत्रलेखा की मुलाकात फिल्म सिटीलाइट्स के सेट पर हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने करीब 11 साल तक डेटिंग करने के बाद 15 नवंबर 2021 को शादी की।बेबी की प्लानिंग और ट्रैवल बकेट लिस्ट...
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में पत्रलेखा ने बताया था कि बच्चा आने के बाद वह न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड की ट्रिप करने की इच्छा रखती हैं। उन्होंने कहा था कि यह जगह उनकी बकेट लिस्ट में है और वे वहां जाकर कुछ एडवेंचर एक्टिविटी भी करना चाहेंगे।उन्होंने यह भी बताया कि अपनी पिछली न्यूजीलैंड ट्रिप के दौरान वह प्रेग्नेंट थीं, तब उन्हें पहली बार एहसास हुआ कि राजकुमार राव एक शानदार पिता बनेंगे।
View this post on Instagram