Rahul Roy ON Viral Video: राहुल रॉय का वीडियो वायरल होने पर हुए ट्रोल, की इमोशनल पोस्ट...
Rahul Roy ON Viral Video: आशिकी फिल्म के फेम एक्टर राहुल रॉय इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं। दरअसल उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के आते ही यूजर्स ने तरह-तरह की बात करना शुरु कर दी। ऐसे में एक्टर ने वीडियो पर रिएक्टर करते हुए एक इमोशनल पोस्ट किया।
एक्टर का इंस्टाग्राम पर पोस्ट
एक्टर राहुल रॉय ने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट से एक इमोशनल पोस्ट करते हुए लिखा कि- 'मैं अपना काम ईमानदारी और विनम्रता के साथ करता हूं। मुझे कुछ लीगल मामलों के लिए पेमेंट करना है और ये आज के नहीं हैं, ये उस समय के हैं जब ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, उससे पहले के। अगर आप मेरी सादगी का मजाक उड़ाते हैं या मेरे संघर्षों पर हंसते हैं, तो यह मेरे बारे में कम और आपके बारे में ज्यादा बताता है।'
उन्होंने आगे लिखा कि-
'अगर आप सच में इतने चिंतित हैं, तो मेरी मदद करें कि मुझे कोई सच्चा और अच्छा काम मिल सके, ताकि मैं इन मामलों का पेमेंट कर सकूं। कम से कम मैं मेहनत करके कमा रहा हूं, दूसरों का मजाक उड़ाकर नहीं और ब्रेन स्ट्रोक के बाद, मेरे लिए एक्टिव रहना जरूरी है। मैं जितने समय तक जीवित हूं, काम करना चाहता हूं। यह मेरे दिमाग को एक्टिव रखता है और मुझे उद्देश्य और जिम्मेदारी का एहसास कराता है कि मैं आज भी काम कर रहा हूं। हां, कभी-कभी थोड़ा दर्द हो सकता है, लेकिन आप मुझे तोड़ नहीं सकते।'
राहुल रॉय का वीडियो वायरल
हाल ही में राहुल रॉय का कंटेंट क्रिएटर डॉ. वनिता घगड़े देसाई के साथ वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो को डॉ. वनिता ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में वो एक्टर के साथ उनके आइकॉनिक गानों पर रील बनाती नजर आईं। साल 1993 में आई 'फिर तेरी कहानी याद आई' फिल्म के 'तेरे दर पर सनम' गाने पर रील बनाते नजर आएं। इसके बाद से कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे थे।
यूजर्स ने कुछ इस तरह से किया रिएक्ट
वीडियो आते ही लोगों ने तरह- तरह के रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा- 'इस रील के लिए उसे ड्रग्स दिए गए हैं।' दूसरे ने कहा- 'कभी-कभी आप बस यही उम्मीद करते हैं कि ये एआई है, और फिर जब आप कमेंट देखते हैं तो पता चलता है कि ऐसा नहीं है।' एक ने कहा- 'राहुल रॉय, अगर आप खतरे में हैं तो पलकें झपकाएं।' एक यूजर ने कहा- 'उस पर उसका कितना कर्ज़ है?' एक ने तो कह दिया- 'आपके इतने बुरे दिन आ गए हैं, पता नहीं था।'
राहुल रॉय 90 के दशक के मशहूर एक्टर
राहुल ने महेश भट्ट के प्रोडक्शन वाली फिल्म 'आशिकी' (1990) से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद 'फिर तेरी कहानी याद आई', 'जुनून', 'गुमराह' और 'प्यार का साया' जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन उतनी पॉपुलैरिटी नहीं मिली। फिर कई साल बाद, 2007 में बिग बॉस के पहले सीजन में नजर आएं और शो को जीता भी था।
साल 2020 में लद्दाख में शूटिंग के दौरान राहुल को ब्रेन स्ट्रोक हुआ फिर उन्हें एयरलिफ्ट करके मुंबई लाया गया था।