मनोरंजन
Priyanka Chopra 43rd Birthday: प्रियंका चोपड़ा का 43वां बर्थ डे आज...
Priyanka Chopra 43rd Birthday: बॉलीवुड की जानी - मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज 43 साल की हो गई हैं, वो न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग से जलवा बिखेर रही हैं। एक्ट्रेस का फिल्मी सफर आसान नहीं था, उन्हें बॉडी सेमिंग का सामना करना पड़ा, लोग उनकी स्किन कलर का मजाक उड़ाते थे उन्हे काली बिल्ली और डस्की कहते थे।
Read More: Katrina Kaif 42th Birthday: कैटरीना कैफ का 42वां बर्थडे आज…
हालांकि आज प्रियंका एक ग्लोबल स्टार के रुप में मशहूर हैं। और वो फिल्मी दुनिया के साथ अपनी लग्जरी लाइफ के लिए भी काफी फेमस हैं। प्रियंका का जन्म 18 जुलाई 1982 में जमशेदपुर, बिहार में हुआ था। उनके पिता अशोक चोपड़ा और मां मधु चोपड़ा दोनों ही डॉक्टर थे।
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'अनफिनिश्ड' में उन्होंने अपनी लाइफ के बारें में बताया और फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद किन - किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
एक इंटरव्यूं में प्रियंका ने बताया था कि- "मुझे कई वजहों से रिजेक्शन का समाना करना पड़ा था। कभी मुझे कहा जाता था कि रोल के लिए फिट नहीं हूं। कभी फेवरेटिज्म की वजह से तो कभी किसी की गर्लफ्रेंड की वजह से मुझे फिल्म में कास्ट नहीं किया गया। इंडस्ट्री में एक समय ऐसा भी था जब कोई मेरे साथ काम नहीं करना चाहता था। करियर के शुरुआत में मुझे लगभग डेढ़ साल तक रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था।"
साल 2018 की यह शादी न सिर्फ भारत बल्कि इंटरनेशनल मीडिया में भी सबसे चर्चित सेलेब्रिटी वेडिंग बन गई थी।
शादी के चार साल बाद, 2022 में इस पावर कपल ने सरोगेसी के जरिए बेटी "मालती मैरी चोपड़ा जोनस" का स्वागत किया। बेटी के जन्म ने उनकी जिंदगी में एक नई शुरुआत की, और आज यह कपल फैमिली लाइफ को भरपूर एन्जॉय कर रहा है।
17 साल की उम्र में बनी मिस इंडिया...
एक्ट्रेस ने साल 2000 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। और उसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में हाथ आजमाया लेकिन पहले उन्हें काफी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। लेकिन फिर 2002 में तमिल फिल्म 'थमिजान' से एक्टिंग की शुरुआत की।2015 में प्रियंका को 'क्वांटिको' से मिली पहचान...
बॉलीवुड के साथ - साथ प्रियंका ने हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई अमेरिकी टेलीविजन के एक शो 'क्वांटिको' में लीड रोल में नजर आई और वहीं से प्रियंका को पहचान मिली। फिर उन्होंने 'बेवॉच' , 'इजंट इट रोमांटिक', 'द व्हाइट टाइगर' , 'द मैट्रिकंस रिसरेक्शन्स' , 'लव अगेन' और 'हेड्स ऑफ स्टेट' जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में भी काम किया।ये ऑवार्ड प्रियंका के नाम...
1. एक्ट्रेस ने 2 राष्ट्रीय फिल्म पुरुस्कार और 5 फिल्मफेयर पुरुस्कार सहित कई पुरुस्कारों से उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। 2. 2016 में भारत सरकार द्वारा प्रियंका चोपड़ा को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।प्रियंका का लव ऑफेयर...
रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस 17 साल की उम्र में पहली बार उन्हें धोका मिला फिर एक्ट्रेस का नाम असीम मर्चेंट से जुड़ा और एक रिपोर्ट में बताया गया कि प्रियंका जैसे ही फेमस होने लगी उन्होंने ब्रेकअप कर लिया। फिर प्रियंका का नाम हरमन बाजेवा से जुड़ा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों 5 साल तक रिलेशनशिप में रहे और फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। उसके बाद शाहिद कपूर फिर अक्षय और फिर शाहरुख के साथ भी नाम जोड़ा गया। और हॉलीवुड स्टार टॉप हिडलस्टन के साथ भी रिलेशनशिप की खबरे सामने आईं।प्रियंका की कुछ फेमस फिल्में...
एक्ट्रेस की कुछ फेमस फिल्में - "मैरी कॉम", "बाजीराव मस्तानी", "दिल धड़कने दो", "बर्फी!", "फैशन", "डॉन", "डॉन 2", "कृष 3", "अग्निपथ", और "द स्काई इज पिंक" हैं, जिससे प्रियंका को काफी पॉपुलैरिटी मिली।
View this post on Instagram
साल 2018 में प्रियंका ने की निक से की शादी...
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस का रिश्ता एक शानदार कहानी है। दोनों ने एक - दूसरे को 2 साल तक डेट किया, इसके बाद दोनों ने 1 दिसंबर 2018 को राजस्थान के शाही उम्मेद भवन पैलेस में शादी की। उनकी शादी हिंदू और क्रिश्चियन दोनों परंपराओं के अनुसार संपन्न हुई, जिसने दुनियाभर में सुर्खियां बटोरीं।
View this post on Instagram