मनोरंजन
Priya Marathe Passed Away: महज 38 साल की उम्र में पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस का निधन!
Priya Marathe Passed Away: मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद सबसे सामने आई है। मराठी और हिंदी टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस प्रिया मराठे की 38 साल की उम्र निधन हो गया। अचानक हुए निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।
Read More: Anita Padda Shocking Revelation: अनीता का चौकाने वाला खुलासा, कहा- फिल्म ‘सैयारा’ निजी जिंदगी से है जुड़ी!
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिया लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं और उनका इलाज चल रही थी। रविवार सुबह यानी 31 अगस्त 2025 को उन्होंने मुंबई के मीरा रोड स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली।
कैंसर से लंबी जंग...
महाराष्ट्र टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्रिया मराठे पिछले काफी समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं। इलाज के बावजूद उनकी सेहत बिगड़ती चली गई और आखिरकार इस बीमारी से हार गईं। प्रिया के अचानक चले जाने से उनके फैंस और करीबियों को गहरा सदमा लगा है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
View this post on Instagram
प्रिया मराठे का शुरुआती जीवन...
प्रिया मराठे का जन्म 23 अप्रैल 1987 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा और कॉलेज की पढ़ाई भी मुंबई से ही पूरी की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा और अपने सपनों को उड़ान दी। साल 2012 में प्रिया ने अभिनेता शंतनु मोगे से शादी की।
View this post on Instagram
एक्टिंग करियर...
प्रिया ने मराठी और हिंदी दोनों ही टीवी शोज़ में अपनी एक्टिंग से अलग पहचान बनाई। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता ‘पवित्र रिश्ता’ जैसे सुपरहिट शो से मिली। इस सीरियल में उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके अलावा प्रिया ने कई मराठी धारावाहिकों और हिंदी टीवी शोज में भी अहम भूमिकाएं निभाईं।टीवी इंडस्ट्री में प्रिया मराठे ने अपने अभिनय और सादगी से एक खास जगह बनाई थी। अपने छोटे लेकिन असरदार करियर में उन्होंने साबित किया कि वह एक टैलेंटेड और बहुमुखी कलाकार थीं।
View this post on Instagram