मनोरंजन

Pati Patni Aur Panga Winner: रुबीना दिलैक ने फिर जीता दर्शकों का दिल, पति अभिनव संग उठाई ट्रॉफी!

Pati Patni Aur Panga Winner: कलर्स टीवी के पॉपुलर शो 'पति पत्नी और पंगा' का पहला सीजन अपने ग्रैंड फिनाले के साथ खत्म हो गया है। 3 महिने तक चले इस रियलिटी शो में कई चर्चित जोड़ियों ने हिस्सा लिया, लेकिन बाजी मारी रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने। दोनों ने 7 जोड़ियों को मात देकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। Read More: Bigg Boss 19 Rohit Shetty: रोहित शेट्टी लगाएंगे अमाल मलिक और शहबाज की क्लास!

ग्रैंड फिनाले में टॉप - 2 जोड़ियां आमने- सामने...

ग्रैंड फिनाले में रुबीना–अभिनव और गुरमीत चौधरी–देबिना बनर्जी टॉप-2 में पहुंचे। होस्ट सोनाली बेंद्रे ने जैसे ही विनर का नाम अनाउंस किया, स्टेज पर तालियों की गूंज फैल गई। विनर घोषित होते ही अभिनव शुक्ला खुशी से नाचने लगे, जबकि गुरमीत–देबिना मुस्कुराते हुए तालियां बजाते रह गए। सोशल मीडिया पर विनिंग मोमेंट की वीडियो और फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं। रुबीना एक्स (ट्विटर) पर ट्रेंड कर रही हैं और फैंस लगातार उन्हें बधाइयां भेज रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

‘बिग बॉस 14’ के बाद एक और ट्रॉफी अपने नाम...

रुबीना दिलैक इससे पहले ‘बिग बॉस सीजन 14’ भी जीत चुकी हैं। अब उन्होंने पति अभिनव शुक्ला के साथ एक और बड़ा रियलिटी शो जीतकर अपने नाम एक और उपलब्धि जोड़ ली है। फैंस का कहना है कि "रुबीना क्वीन हैं, और हर शो में अपनी पहचान बना ही लेती हैं।"

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

3 महीने बाद ऑफ-एयर हुआ शो...

यह शो अगस्त 2025 में शुरू हुआ था और लगभग तीन महीने बाद 16 नवंबर को ऑफ-एयर हो गया। शो को अब ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ रिप्लेस करेगा, जो 22 नवंबर से टीवी और ओटीटी पर प्रसारित होने जा रहा है।

इस शो में शामिल कुछ प्रमुख जोड़ियां थीं—

1. हिना खान–रॉकी जैसवाल 2. स्वरा भास्कर–फहद अहमद 3. गीता फोगाट–पवन कुमार 4. देबिना बनर्जी–गुरमीत चौधरी 5. ईशा मालवीय–अभिषेक कुमार 6. अविका गौर–मिलिंद चांदवानी

रुबीना–अभिनव ने क्या कहा?

ट्रॉफी जीतने के बाद रुबीना ने कहा— “शो ने हमें अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से थोड़ा हटकर एक-दूसरे को समय देने का मौका दिया। हम सभी में कमियां होती हैं, लेकिन इस शो ने हमें साथ मिलकर उन पर काम करने का अवसर दिया।” अभिनव ने भी अपनी पत्नी की बात का समर्थन करते हुए कहा कि उनके लिए यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि एक खूबसूरत अनुभव है।