मनोरंजन
Parmish Verma Injured: फिल्म 'शेरा' की शूटिंग में फायरिंग, परमीश वर्मा हुए चोटिल!
Parmish Verma Injured: मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर परमीश वर्मा इन दिनों फिल्म 'शेरा' के शूटिंग में व्यस्त चल रहें है, फिल्म 'शेरा' की शूटिंग हरियाणा के अंबाला में चल रही थी, इसी दौरान कार पर फायरिंग का सीन क्रिएट किया जा रहा था। तभी कार के कांच में नकली गोली लगी और शीशा टूट गया, जिसके कुछ टुकड़े परमीश के चेहरे पर जा गिरे और उन्हें चोट आ गई।
Read More: Hardik Pandya New Girlfriend: हार्दिक पांड्या के जीवन में हुई इस खूबसूरत मॉडल की एंट्री!
हॉस्पिटल में परमीश को कराया गया एडमिट...
हादसे के तुरंत बाद उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद परमीश अब ठीक हैं और चंडीगढ़ लौट आए हैं। शूटिंग को बीच में ही रोक दिया है। हालांकि इस घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- "भगवान की कृपा से मैं ठीक हूं"
परमीश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कार की टूटी सीट और बिखरे कांच की फोटो शेयर की। कैप्शन में उन्होंने लिखा – भगवान के आशीर्वाद से मैं ठीक हूं।
View this post on Instagram
2026 में रिलीज होगी फिल्म 'शेरा'
परमीश वर्मा की फिल्म शेरा दुनियाभर में 15 मई 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म में परमीश लीड रोल निभा रहे हैं। फिल्म को डायरेक्टर सावियो संधू बना रहे हैं। इसमें एक्शन, इमोशन और ड्रामा का तगड़ा मिश्रण देखने को मिलेगा।
View this post on Instagram