मनोरंजन
Parineeti and Raghav Baby Name: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने बेटे के नाम की की अनाउंसमेंट...
Parineeti and Raghav Baby Name: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और पॉलिटीशियन राघव चड्ढा दोनों फेमस कपल में से एक है, उन दोनों ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटे के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरे शेयर की और अपने बेटे के नाम का अनाउंसमेंट भी किया।
Read More: Raghav Share Parineeti Dialogue: ‘मेरी बॉडी में सेंसेशन..’ डायलॉग का राघव चड्डा को हुआ FOMO…
परिणीती और राघव ने शेयर किया बेटे का नाम...
दोनों ने इंस्टाग्राम पर बेटे के पैरों को चूमते हुए फोटो को इंस्टाग्राम पर शोयर की और नीचे कैप्शन में लिखा कि- “जलस्य रूपम्, प्रेमस्य स्वरूपम्, तत्र एव नीर। हमारे दिलों को जिंदगी की एक अनंत बूंद में सुकून मिला। हमने उसका नाम रखा ‘नीर’, पवित्र, दिव्य, असीम।”कपल का बेटे के नाम से खास कनेक्शन...
बेटे के नाम के पीछे खास रिजन है, बेटे का नाम 'नीर' है, यह नाम परिणीति और राघव के नाम से मिलकर बना है, परिणीति के नाम से 'नी' और राघव के नाम से 'र' लेकर बेटे का नाम रखा गया।अक्टूबर में परिणीति ने दिया था बेटे को जन्म...
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पहली बार 19 अक्टूबर 2025 में पैरेंट्स बने थे। परिणीति ने बेटे को जन्म दिया था। और इंस्टाग्राम पर ही कपल ने यह खुशखबरी फ्रैंड और फैंस के साथ साझा की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि- "वह आखिरकार आ गया है। हमारा बेटा। वाकई पहले की जिंदगी हमें याद नहीं रहती। बाहें भरी हुई हैं और उससे भी ज्यादा हमारे दिल। पहले हम दोनों एक-दूसरे के साथ थे, अब हमारे पास सब कुछ है।"
View this post on Instagram