मनोरंजन
O Romeo Trailer Release: प्यार, जंग, जुनून से भरा ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर रिलीज...
O Romeo Trailer Release: बॉलीवु़ड के जाने–माने एक्टर शाहीद कपूर और एनिमल फिल्म की फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसके बाद से ही यह फिल्म चर्चा में बनी हुई है। इसका ट्रेलर आज 21 जनवरी यानी की आज रिलीज हुआ है। ट्रेलर में जंग, बदला, प्यार, त्याग, हिंसा से भरा हुआ ट्रेलर है।
बता दें कि, फिल्म में शाहिद कपूर के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, तृप्ति डिमरी, अरुणा ईरानी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल जैसे कलाकार नजर आएंगे।
गाने की शुरुआत में तृप्ति कहती है कि, ‘कोई कैसे किसी से इतना प्यार कर सकता है?’ तब शाहिद कहते हैं – ‘ये सवाल तो मुझे करना चाहिए’। गाने में प्यार, रोमांस, केयर और इमोशन सबकुछ देखने को मिलता है।
Also Read-Spirit Release Date: प्रभास की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट आई सामने!
O Romeo Trailer Release: कैसा है ट्रेलर?
ट्रेलर की शुरुआत एक शानदार डायलाग से होती है, यह 3 मिनट का ट्रेलर जिसमें जंग, बदला, हिंसा, जूनून देखने को मिलेगा। इसमें शाहिद कपूर जो कि एक इंटेंस और खतरनाक किरदार में है। वहीं तृप्ति डिमरी एक मजबूत और इमोशनल किरदार में नजर आएंगी। एक डायलॉग शुरुआत में बोला जाता है कि- “उस्तरा से पंगा नहीं लेने का, शरीर से आत्मा काट के ले जाता है।” इसमें शाहिद अपने दुश्मनों के गर्दन पर उस्तरा चलाते दिखाई दे रहें हैं। फिर नाना पाटेकर और शाहिद कपूर की झड़प देखने को मिलती है। फिर शाहिद और तृप्ति डिमरी के बीच प्यार, वॉर और जंग देखने को मिलती है। इसमें अविनाश तिवारी विलेन के रोल में नजर आते हैं।इसके कुछ फेमस डायलॉग - “हम आपके हैं कौन? माधुरी दीक्षित”, नाना पाटेकर शाहिद से मिलते है तब ये डायलॉग कहा कि- “जब कहूंगा, नाचना पड़ेगा” जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
View this post on Instagram