मनोरंजन
Nora Fatehi Accident: नोरा फतेही का हुआ एक्सीडेंट! नशे में धुंत्त शक्स ने मारी टक्कर...
Nora Fatehi Accident: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही 20 दिसंबर शनिवार के दिन रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि , एक्सीडेंट के दौरान एक्ट्रेस के सिर में चोट आ गई।
बता दें कि, एक्ट्रेस मुंबई में डेविड गुएटा के कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए सनबर्न फेस्टिवल जा रही थीं, तभी अचानक उनका एक्सीडेंट हो गया, जिसकी वजह से एक्ट्रेस के सिर पर चोट आ गई। हादसे के बाद उनकी टीम ने उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया।
डॉक्टर्स ने क्या कहा?
एक्ट्रेस को जब हॉस्पिटल ले जाया गया, वहां उनका सीटी स्कैन हुआ, जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कोई गंभीर चोट नहीं है, इसके बाद नोरा सनबर्न 2025 में परफॉर्मेंस देने पहुंची। बता दें कि, टक्कर मारने वाले शक्स पर एक्ट्रेस ने शिकायत दर्ज कराई और अब उसे हिरासत में ले लिया गया।Nora Fatehi shared a video on Instagram to address the incident and reassure her fans after a drunk driver rammed into her car in Mumbai. Calling the experience “very traumatic,” the actress said she saw her life flash before her eyes and thanked everyone for the concern and… pic.twitter.com/X52bHfeyAW
— India Forums (@indiaforums) December 21, 2025