मनोरंजन
Mahhi Reacted to the Trolling: नदीम के साथ नाम जोड़ने पर भड़की माही और अंकिता लोखंडे!
Mahhi Reacted to the Trolling: टीवी इंडस्ट्री की जानी- मानी एक्ट्रेस माही विज तलाक की अनाउंसमेंट के बाद से चर्चा में बनी हुईं है। इसके बाद उन्होंने अपने बेस्ट फ्रैंड नदीम के साथ एक पोस्ट शेयर की थी, जिसके बाद माही का नाम उनके बेस्ट फ्रैंड नदीम कुरैशी के साथ जोड़ा जाने लगा, लोगों ने उन्हें इस पर ट्रोल भी किया, जिसके बाद उनकी दोस्त अंकिता लोखंडे भड़क उठी और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया इतना ही नहीं माही विज ने भी ट्रोलिंग के बाद उस पर सफाई दी।
आगे लिखा कि-
"कुछ रिश्ते इज्जत, प्यार और सालों के भरोसे से बनते हैं। बाहर वालों को उन्हें जज करने का कोई हक नहीं है। एक दोस्त के तौर पर मैं यह कह सकती हूं कि नदीम वह इंसान हैं, जो मुश्किल वक्त में मेरे अलावा कई लोगों के साथ खड़े रहे हैं। उनके लिए मेरे मन में बहुत इज्जत है। माही और जय, आप दोनों माता-पिता के तौर पर बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। भगवान आप दोनों को खुश रखें और जो लोग नेगेटिविटी फैला रहे हैं, उनसे कहना चाहती हूं कि प्लीज रुक जाइए। लोगों को अपनी जिंदगी जीने दीजिए।"
अपने बच्चों तारा और खुशी-राजवीर के लिए सबसे अच्छे माता-पिता, सबसे अच्छे दोस्त बनने और उनके भले के लिए जो भी करना पड़े, वो करने का संकल्प लेते हैं।’
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता का ट्रोलर्स पर फूटा गुस्सा
अंकिता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली और उस पर लिखा कि - "आज मैं कुछ कहना चाहती हूं, एक सेलिब्रिटी के तौर पर नहीं, बल्कि एक दोस्त के तौर पर। माही और नदीम के रिश्ते को लेकर लोग जिस तरह की बातें कर रहे हैं, उससे मैं बहुत परेशान हूं। मैं माही को जानती हूं, नदीम को जानती हूं और जय को भी बहुत अच्छे से जानती हूं। इसलिए मैं साफ कहना चाहती हूं कि नदीम हमेशा से माही और जय के लिए पिता जैसी शख्सियत रहे हैं और तारा के लिए भी पिता की तरह हैं। बस इतना ही, इसके अलावा कुछ नहीं।"अंकिता ने आगे लिखा कि-
"कर्मा सब देख रहा है। माही, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। जय, मैं तुमसे भी प्यार करती हूं। और नदीम, तुम सच में बहुत खास इंसान हो। तुम हम में से कई लोगों के लिए भगवान की भेजी हुई नेमत हो।" अंकिता की स्टोरी को जय भानुशाली ने किया रिपोस्ट जय भानुशाली ने अपने इंस्टाग्राम पर अंकिता की स्टोरी रिपोस्ट करते हुए लिखा कि- 'धन्यवाद अंकिता, मैं आपकी कही हर बात से सहमत हूं।'माही विज का वीडियो आया सामने
ट्रोल होने के बाद माही ने एक वीडियो शेयर कर जमकर भड़की और अपने और नदीम के रिश्ते को लेकर सफाई भी दी।
View this post on Instagram