मनोरंजन

Kingdom Movie Review: 'किंगडम' पर विजय देवरकोंडा ने अपनी एक्टिंग से जीता दिल, जानिए दर्शकों के रिव्यू...

Kingdom Movie Review: साउथ इंडस्ट्री के जाने - माने एक्टर विजय देवरकोंडा की मोस्टअवेटेड फिल्म 'किंगडम' बॉक्स ऑफिस में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म आपको 90 के दशक में ले जाएगी। इस फिल्म में रिश्तो की अहमियत दर्शाता है एक भाई अपने खोए हुए भाई को ढूंढ़ने के लिए एक मिशन पर जाता है, इसमें ड्रामा, सस्पेंस और इमोशनल का शानदार तड़का देखने को मिलेगा। आइए जानते इस फिल्म की खास बातें... Read More: Kingdom Trailer Release Date: विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ फिल्म का ट्रेलर 26 जुलाई को इस जगह पर होगा लॉन्च!

जानिए इस फिल्म की कहानी...

यह कहानी 1990 के दशक की है, जब श्रीलंका में भारत के श्रीकाकुलम से आए कुछ तेलुगू मूल के लोग बसते हैं। उन्हीं में से एक है सूरी (विजय देवरकोंडा) — एक निडर और ईमानदार पुलिस अफसर, जो बड़े से बड़े अफसर की गलतियों पर भी समझौता नहीं करता। अपनी बहादुरी और निष्ठा के चलते सूरी को श्रीलंका में एक गोपनीय मिशन पर भेजा जाता है। इस मिशन के बदले सरकार उसे एक अनोखा वादा करती है — 18 साल से लापता अपने बड़े भाई सत्यदेव से मिलाने का वादा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)

सूरी छुपते-छुपाते जाफना की जेल में दाखिल होता है और आखिरकार अपने भाई सत्यदेव से आमना-सामना करता है। लेकिन इसके बाद क्या होता है? क्या सूरी अपने मिशन में सफल होता है? क्या वह अपने भाई को वापस ला पाता है? ये सब जानने के लिए आपको ये फिल्म देखनी होगी।

जानें कैसी है फिल्म 'किंगडम'?

‘किंगडम’ एक ऐसी फिल्म है जो आपको शुरुआत से अंत तक बांधे रखती है। विजय देवरकोंडा ने ‘सूरी’ के किरदार को इस कदर निभाया है कि पर्दे पर सिर्फ वही नजर आते हैं — एक दमदार, ईमानदार और जुझारू पुलिस अफसर। यह फिल्म सिर्फ एक आम मसाला एंटरटेनर नहीं है। निर्देशक गौतम तिन्ननुरी ने इसे एक मौलिक सोच और गहराई के साथ गढ़ा है। फिल्म की कहानी में ‘सालार’ और ‘छत्रपति’ जैसी फिल्मों की तरह इंटेंस ड्रामा और भावनात्मक गहराई देखने को मिलती है। फिल्म का पहला हाफ बेहद रोमांचक है और दर्शकों को कुर्सी से हिलने नहीं देता। हालांकि, कुछ दर्शकों को कहानी की रफ्तार बीच-बीच में थोड़ी धीमी लग सकती है, लेकिन विजय देवरकोंडा और बाकी कलाकारों की दमदार एक्टिंग इस कमी को भरपूर ढंग से पूरा कर देता है। कुल मिलाकर, ‘किंगडम’ एक gripping और emotionally packed फिल्म है, जो एक्शन, इमोशन और थ्रिल का बेहतरीन संतुलन पेश करती है।

फिल्म की कॉस्टिंग...

किंगडम (हिंदी में साम्राज्य) फिल्म के डायरेक्टर गौतम तिन्नानुरी है, इसके लीड रोल में विजय देवरकोंडा और भाग्यश्री बोरसे नजर आ रहें है।

जानिए फिल्म रिव्यू...