मनोरंजन
King Title Reveal: शाहरुख खान का डार्क और इंटेंस लुक हुआ वायरल!
King Title Reveal: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान आज 60वां जन्मदिन हैं, और इस खास मौके पर उनके फैंस को एक शानदार तोहफा मिल गया है। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद और शाहरुख खान की नई फिल्म "King" (किंग) का टाइटल रिवील कर दिया गया।
Read More: Dharmendra Health Update: फिटनेस के लिए मशहूर धर्मेंद्र हुए बीमार, ICU में भर्ती!
जिसके बाद से वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
अब आखिरकार शाहरुख के जन्मदिन पर इस सस्पेंस से पर्दा उठ गया है।
king का टाइटल रिवील...
रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और सिद्धार्थ आनंद ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म ‘King’ का ग्रैंड टाइटल रिवील किया है। इसी के साथ उन्होंने शाहरुख खान का दमदार फर्स्ट लुक भी शेयर किया।पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया —
'100 देशों में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम- किंग। किंग टाइटल रिवील। ये शो टाइम है। 2026 में सिनेमाघरों में।'इस वीडियो में शाहरुख खान का इंटेंस और डार्क अवतार देखकर फैंस झूम उठे हैं। कुछ ही मिनटों में यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और #KingSRK ट्रेंड करने लगा।
View this post on Instagram