मनोरंजन

Hollywood Actress Kelly Mac Death: हॉलीवड एक्ट्रेस केली की 33 की उम्र में निधन, जानिए वजह...

Hollywood Actress Kelly Mac Death: हॉलीवुड सीरीज 'द वॉकिंग डेड' से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस केली मैक का 2 अगस्त 2025 को निधन हो गया। महज 33 साल की उम्र में अमेरिका के सिनसिनाटी शहर में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी उनकी बहन ने 5 अगस्त को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की। Read More: Santosh Balraj Passes Away: 34 साल की उम्र में कन्नड़ एक्टर संतोष बलराज का निधन…

गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं केली मैक...

वैरायटी की रिपोर्ट के अनुसार, केली लंबे समय सो ग्लियोमा नामक एक रेयर ब्रेन कैंसर से जूझ रही थीं। यह बीमारी सेंट्रल नर्वस सिस्टम को सीधे प्रभावित करती है और इसे बेहद खतरनाक माना जाता है। परिवार की ओर से बयान में कहा गया कि केली ने अपने घर पर शांति से दुनिया को अलविदा कहा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kelley Mack (@itskelleymack)

कम उम्र में एक्टिंग का सफर शुरु किया...

केली मैक को एक्टिंग की दुनिया में आने की प्रेरणा तब मिली, जब बचपन में उन्हें जन्मदिन पर एक छोटा वीडियो कैमरा उपहार में मिला। इसके बाद उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के रुप में कई विज्ञापनों में काम किया और यहीं से उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई।

सिर्फ एक्ट्रेस नहीं, स्क्रीनराइटर भी थीं केली...

केली मैक ने केवल अभिनय में ही नहीं, बल्कि स्क्रिप्ट लेखन (Screenwriting) में भी अपनी रुचि दिखाई। वह अपनी मां क्रिस्टन क्लेबनो के साथ मिलकर कई कहानियों पर काम कर रही थीं। दोनों ने मिलकर ‘On the Black’ नाम की फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी थी, जो 1950 के दशक की कॉलेज बेसबॉल की कहानी पर आधारित थी। यह स्क्रिप्ट उनके नाना-नानी की जिंदगी से प्रेरित थी।

शिक्षा...

1. 2010: केली ने हिन्सडेल सेंट्रल हाई स्कूल से पढ़ाई की थी। 2. 2014: उन्होंने चैपमैन यूनिवर्सिटी के डॉज कॉलेज ऑफ फिल्म से सिनेमैटोग्राफी में स्नातक (Bachelor's) की डिग्री हासिल की।

बीते महीने मनाया था 33वां जन्मदिन...

केली मैक का जन्म 10 जुलाई 1992 को हुआ था। उन्होंने अपना 33वां जन्मदिन महज़ एक महीने पहले ही मनाया था। उनके अचानक निधन की खबर ने उनके प्रशंसकों और हॉलीवुड इंडस्ट्री को स्तब्ध कर दिया है।

फैंस सोशल मीडिया पर दे रहे श्रद्धांजलि...

केली के निधन के बाद सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ गई है। दुनियाभर से फैंस और सेलेब्रिटी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनकी एक्टिंग, जुनून और रचनात्मकता को याद कर रहे हैं।