मनोरंजन
Katy Perry Concert Viral Video: फैन के मंच पर चढ़ने से असहज हुईं सिंगर, वीडियो हुआ वायरल...
Katy Perry Concert Viral Video:अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार कैटी पैरी का सिडनी में लाइव कॉन्सर्ट रखा गया था, जब कैटी मंच में परफॉर्मेंस दे रहीं थी। अचानक एक शख्स सिक्योरिटी को चकमा देकर मंच पर चढ़ गया और युवक उनके पास पहुंचकर उनके कंधे पर हाथ रखकर डांस करने लगा। यह हरकत देखकर कैटी कुछ क्षणों के लिए असहज हो गईं, लेकिन उन्होंने बेहद प्रोफेशनल अंदाज में स्थिति को संभालते हुए अपना गाना जारी रखा।
Read More: Anaya Bangar Video Viral: अनाया बांगर ने वीडियो शेयर कर लोगों से मांगी राय, वीडियो वायरल…
हालांकि, कैटी पैरी ने इस दौरान मंच पर अपनी उपस्थिति बनाए रखी और परफॉर्मेंस को नहीं रोका।
हालांकि, पहले 2017 में ब्रेकअप कर लिया था लेकिन फिर इस कपल ने 2019 में सगाई की थी और खबर थी कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद वे शादी करेंगे, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो कैटी अपने म्यूजिक टूर के खत्म होने के बाद इस ब्रेकअप की आधिकारिक घोषणा कर सकती हैं।
घटना का वीडियो हुआ वायरल...
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैटी पैरी मंच पर परफॉर्म कर रही हैं, तभी एक युवक अचानक स्टेज पर चढ़कर उनके काफी करीब पहुंच जाता है। वो उनके कंधे पर हाथ रखता है और जोर-जोर से उछलता-कूदता है। इस पर कैटी पीछे हट जाती हैं और कुछ पल के लिए असहज नजर आती हैं। इसके बाद वह शख्स अकेले डांस करने लगता है। कैटी, जो पूरी तरह से प्रोफेशनल अंदाज में शो को कंट्रोल कर रही थीं, माइक पर कहती हैं – "दोबारा ऐसा शो कभी नहीं होता, तो बस इसे एंजॉय करिए!" उनकी यह प्रतिक्रिया लोगों को पसंद आई और काफी तारीफ भी हुई।Susto em solo australiano! Durante a terceira noite de shows no país, um fã invadiu o palco enquanto Katy Perry se apresentava. Sobre o ocorrido, ela reagiu com bom humor: “Nunca mais vai haver um show como esse, então apenas aproveitem.” pic.twitter.com/89nmG9cPsA
— Portal Katy Perry (@portalkatyperry) June 9, 2025