मनोरंजन
Katrina Vicky Son Name: कटरीना कैफ-विक्की कौशल ने फैंस को बताया बेटे का नाम!
Katrina Vicky Son Name: बॉलीवुड के फेमस एक्टर विक्की कौशल और मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैप की जोड़ी बॉलीवुड में फेमस कपल में से एक है। दोनों की शादी को लगभग 4 साल हो गए। कैटरीना ने नवंबर में बेबी को जन्म दिया था। अब बच्चे के जन्म के दो महिने बाद कपल ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे का नाम फैंस के साथ साझा किया है।
बता दें कि, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की प्रेम कहानी करण जौहर के चैट शो “कॉफी विद करण” से शुरू हुई, जहां 2018 में कैटरीना ने विक्की के साथ काम करने की इच्छा जताई थी, और जब विक्की शो में आए, तो करण जौहर ने उन्हें कैटरीना की बात बताई, जिस पर विक्की ने खुशी जताई और बेहोश होने का नाटक किया। धीरे – धीरे उनकी मुलकाते होने लगी और दोनों को प्यार हो गया, और कई सालो तक डेट करने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया।
Katrina Vicky Son Name: कैट - विक्की ने बेटे के नाम किया रिवील
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैप ने 7 जनवरी को अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की, जिसमें विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के हाथ में उनके बेटे का नन्हा सा हाथ उनके हाथ में था की तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा कि - 'हमारी रोशनी की किरण...विहान कौशल। हमारी प्रार्थनाएं सुनी गईं। जीवन खूबसूरत है। पल भर में हमारी दुनिया बदल गई। शब्दों से परे आभार।'Katrina Vicky Son Name: 7 नवंबर को दिया था बेटे को जन्म
बॉलीवुड के फेमस कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के 4 साल बाद पैरेंट्स बने उन्होंने अपने पैरेंट्स बनने की खबर भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा की थी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया और कैप्शन में लिखा कि- “हमारी खुशियों का छोटा सा तोहफा आ गया है। बेहद प्यार और आभार के साथ, हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं। 7 नवंबर 2025 कटरीना और विक्की।”
View this post on Instagram