मनोरंजन

'Kaantha' Teaser Release: दुलकर सलमान की फिल्म में 1950s के दौर की झलक, टीजर ने बढ़ाई उत्सुकता...

'Kaantha' Teaser Release: साउथ इंडस्ट्री के जाने- माने एक्टर और सीता - रमन फिल्म के फेम दुलकर सलमान की मोस्टअवेटेड फिल्म 'kaantha' का टीजर रिलीज किया गया है, इस फिल्म को सेल्वराज सेल्वमणि ने डायरेक्ट किया है और इसमें दुलकर सलमान औ समुथिरकानी लीड रोल में नुजर आएंगे। फिल्म में एक जूनून और उत्साह से भरे फिल्ममेकर पिता और उसके बेटे के बीच टकराव की कहानी दर्शाती है। Read More: Dilip Joshi Viral Video: पिता के साथ दिलीप जोशी का वीडियो हुआ वायरल, फैंस बोले- “Best son in real and reel life”

दुलकर सलमान के जन्मदिन पर टीजर हुआ रिलीज...

फिल्म 'कांथा' का टीजर 28 जुलाई दुलकर के 38वें जन्मदिन पर लॉन्च किया गया, टीजर देखकर ज्यादातर लोगों का पॉजिटिव रिव्यू सामने आ रहा है, दर्शकों ने इसमें दुलकर का बिलकुल नया अंदाज देखने को मिल रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dulquer Salmaan (@dqsalmaan)

1950 के दशक की पृष्ठभूमि में रची गई कहानी...

टीजर देखकर साफ पता चलता है कि फिल्म की कहानी 1950 के दशक की है। फिल्म में उस दौर के समाज, सिनेमा और पारिवारिक संबंधों की झलक दिखाई देती है। कहानी में एक पिता अपने बेटे को बचपन से ही हीरो बनाने का सपना देखता है, लेकिन आगे चलकर यही सपना उनके रिश्तों में दरार डाल देता है।

पिता-पुत्र के रिश्ते में होगा टकराव...

फिल्म में समुथिरकानी, अय्या नामक एक जुनूनी फिल्ममेकर की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने बेटे को एक बड़ा स्टार बनाना चाहता है। लेकिन जैसे-जैसे बेटा बड़ा होता है, उसका अपने पिता से मतभेद बढ़ता जाता है। पिता-पुत्र के रिश्ते में इमोशनल टकराव, नियंत्रण और आत्म-स्वाभिमान की लड़ाई को फिल्म में बारीकी से दर्शाया गया है।

टीजर में दुलकर सलमान का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन...

टीजर में दुलकर सलमान की दो अलग-अलग छवियां देखने को मिलती हैं। पहले वह एक आज्ञाकारी और भावुक बेटे के रूप में नजर आते हैं। लेकिन जैसे ही कहानी आगे बढ़ती है, वह स्वतंत्र सोच वाला और बगावत करने वाला युवा बन जाते हैं, जो अपने पिता के फैसलों पर सवाल उठाता है। इस ट्रांजिशन को बेहद प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है।

स्टार कास्ट: दमदार कलाकारों से सजी है 'कांथा'...

1. दुलकर सलमान – बेटे के किरदार में 2. समुथिरकानी – पिता और फिल्ममेकर 'अय्या' की भूमिका में 3. भाग्यश्री बोरसे – फिल्म की लीड हीरोइन अय्या नामक किरदार एक जुनूनी डायरेक्टर है जो दक्षिण भारत की पहली हॉरर फिल्म बनाने का सपना देखता है। यह जुनून और संघर्ष ही फिल्म की मूल कहानी है।

कांथा: सिनेमा के जुनून और पारिवारिक टकराव की कहानी...

'कांथा' सिर्फ एक पारिवारिक ड्रामा नहीं, बल्कि सिनेमा के जुनून और सामाजिक बदलाव की गाथा है। यह फिल्म दर्शाती है कि कैसे सपनों की तलाश में रिश्ते बदल जाते हैं, और कैसे रचनात्मकता और स्वाभिमान के बीच की रेखा धुंधली हो जाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dulquer Salmaan (@dqsalmaan)

फिल्म का ट्रेलर और रिलीज डेट का इंतजार...

फिल्म का केवल टीजर ही सामने आया है, लेकिन इसकी भव्यता और गंभीरता देखकर दर्शक फुल ट्रेलर और रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टीजर में दिखाए गए कला निर्देशन, साउंड डिजाइन और अभिनय की झलक फिल्म के स्तर को ऊंचा बताती है।