मनोरंजन
Jolly LLB 3 teaser Released: 8 साल बाद कॉमेडी फ्रैंचाइजी की वापसी पर दर्शक हुए एक्साइटेड, जानिए यूजर्स के रिएक्शन...
Jolly LLB 3 teaser Released: बॉलीवुड के जाने - माने एक्टर अक्षय कुमार और अर्शद वार्सी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' का टीजर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में दोनों वकील के किरदार में एक - दूसरे के आमने - सामने रहेंगे। इस फिल्म में सौरभ शुक्ला जज के किरदार में नजर आएंगे।
Read More: Celebrities Objected Supreme Court Order: आवारा कुत्तों को शेल्टर भेजने के फैसले पर कई सेलेब्स ने जताई आपत्ति!
टीजर देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म कॉमेडी से भरी होगी। लोगों के भी जबरजस्त रिएक्शन सामने आ रहें हैं।
फिर नजर आते हैं जज के किरदार में सौरभ शुक्ला, जिन्होंने अपने अनोखे अंदाज से कोर्ट रूम में हलचल मचा दी। इसके बाद डिफेंस के वकील के रूप में एंट्री होती है जगदेश्वर मिश्रा उर्फ जॉली (अक्षय कुमार) की।
टीजर में दोनों जॉली के बीच कोर्ट केस और फिल्म की मजेदार कहानी की झलक देखने को मिलती है। यह संकेत देता है कि इस बार फिल्म में मजा तीन गुना होगा और दर्शकों को हंसी और रोमांच का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।
अब लगभग 8 साल बाद, फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट रिलीज होने जा रहा है। इस फिल्म में पहली और दूसरी दोनों ही फिल्मों के लोकप्रिय किरदार यानी अरशद वारसी और अक्षय कुमार दोनों नजर आएंगे, जो दर्शकों के लिए बड़ा आकर्षण बन गया है।
जॉली की जॉली से होगी जबरदस्त टक्कर...
1 मिनट 30 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत केस की सुनवाई के ऐलान के साथ होती है, जिसमें जगदीश त्यागी उर्फ जॉली (अरशद वारसी) का नाम पुकारा जाता है। इसके बाद अरशद वारसी स्कूटर पर सवार होकर कोर्ट में एंट्री करते हैं।
View this post on Instagram
फिल्म की रिलीज डेट...
सुभाष कपूर के डारेक्शन में बनी फिल्म जिसके प्रोड्यूसर आलोक जैन और अजीत अंधारे हैं। इस फिल्म के को - प्रोड्यूसर नरेन कुमार और डिंपल खरबंदा हैं। 'जॉली एलएलबी 3' फिल्म बॉक्सऑफिस में 19 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में भी अमृता राव, अन्नू कपूर और हुमा कुरैशी भी नजर आएंगे। 'जॉली एलएलबी पार्ट 1' और हुमा कुरैशी 'जॉली एलएलबी पार्ट 2' का हिस्सा भी रह चुकी हैं।जॉली एलएलबी फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट जल्द रिलीज...
‘जॉली एलएलबी’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त अब दर्शकों के सामने आने वाली है। इससे पहले इस नाम से दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। सबसे पहली फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ साल 2013 में रिलीज हुई थी, जिसमें अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला और बोमन ईरानी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। इसके बाद 2017 में दूसरा पार्ट रिलीज हुआ, जिसमें अरशद वारसी की जगह अक्षय कुमार जॉली के किरदार में आए। इस पार्ट में अक्षय कुमार के साथ अन्नू कपूर, हुमा कुरैशी और सौरभ शुक्ला प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई दिए।यूजर्स ने टीजर देखकर कुछ इस तरह दिए रिएक्शन...
What a Superb #JollyLLB3Teaser #AkshayKumar First 300cr Film Loading..#JollyLLB3 pic.twitter.com/f35Y3B5gRk
— Patil Vishwajit (@_PatilVishwajit) August 12, 2025
Generally sequels me characters aged dikhate hai. Zyada mature dikhe character isliye.
Lekin Sethji @akshaykumar ka alag chalta hai Sethji : 8 saal baad me aur young lagunga #JollyLLB3 pic.twitter.com/69C8p3tGPn — Karma Rishwat Nahi Leta (@LOLITASBACK) August 12, 2025
OFFICIAL BLOCKBUSTER COMEBACK FOR AKSHAY KUMAR... BOOKMARK THIS TWEET...??#AkshayKumar ,#ArshadWarsi and #SaurabhShukla ,the trio we never know we needed badly...?#JollyLLB3 is already a Blockbuster for me...? Talking about #JollyLLB3Teaser ,This is a Glimpse of Madness? pic.twitter.com/ovkuCXZTJT
— Mr. Filmologist (@Mr_Filmologist) August 12, 2025
Bakri(Bakre) ka cameo bhi hai #jollyLLB3 #JollyLLB3Teaser https://t.co/dlM5cxaR1v
— Akkian by heart (@AkkianByHeartSG) August 12, 2025