मनोरंजन

Idli Kadai Film Review: धनुष और नित्या मेनन की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म आज रिलीज, फैंस ने दिए रिव्यू...

Idli Kadai Film Review: साउथ के सुपरस्टार धनुष की मोस्टअवेटेड फिल्म 'इडली कढ़ाई' 1 अक्टूबर यानी की आज सिनेमाघरो में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में धनुष और नित्या मेनन की जोड़ी दर्शको को खूब पसंद आ रही है। फैंस इस फिल्म की कहानी और कॉमिक टाइमिंग की खूब तारीफ कर रहें हैं। Read More: Dhanashree Verma Revelation: धनश्री का चौकाने वाला बयान- ‘शादी के दूसरे महीने ही मिला धोखा..’!

किस पर आधारित है फिल्म?

'इडली कढ़ाई' की कहानी मुरुगन के इर्द-गिर्द घूमती है। मुरुगन एक साधारण परिवार से है। (राजकिरण) एक छोटे से इडली रेस्टोरेंट के मालिक हैं। करियर में सफलता पाने के साथ-साथ मुरुगन का सपना है कि वह अपने पिता के इडली रेस्टोरेंट को बनाए रखे। इस सफर में उसे कई चुनौतियों और कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।

स्टार कास्ट और टीम...

लीड एक्टर: धनुष लीड एक्ट्रेस: नित्या मेनन एंटेगोनिस्ट: अरुण विजय अन्य कलाकार: शालिनी पांडे, सत्यराज, राजकिरण, समुथिरकानी, पार्थिबन निर्देशन और सह-निर्माण: धनुष बैनर: डॉन पिक्चर्स और वंडरबार फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड संगीत: जीवी प्रकाश कुमार सिनेमाटोग्राफी: किरण कोइशिक

नेटफ्लिक्स पर कब होगी रिलीज़?

डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने फिल्म के डिजिटल राइट्स हासिल कर लिए हैं। सिनेमाघरों में चार हफ्ते तक चलने के बाद, फिल्म का प्रीमियर नवंबर 2025 में स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म पर होने की उम्मीद है।

धनुष ने बताई अपने बचपन की स्टोरी..

धनुष ने ऑडियो लॉन्च इवेंट में बताया कि फिल्म की कहानी उनके बचपन के अनुभवों से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि बचपन में उन्हें रोज इडली खाने की तलब रहती थी, लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे। इसी वजह से उन्होंने फूल इकट्ठा करके बेचे।
lass="yoast-text-mark" />>धनुष ने आगे कहा, “हम सुबह 4 बजे उठकर दो घंटे से ज्यादा समय तक फूल इकट्ठा करते थे। शुरुआती सालों में हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कठिन थी, लेकिन 1995 के आसपास स्थिति सुधरी और जीवन स्तर बेहतर हुआ।”

एक्स पर दर्शको ने दिए फिल्म के रिव्यू...