मनोरंजन
Housefull 5 Trailer OUT: ट्रेलर में कॉमेडी, कन्फ्यूजन और क्राइम का मजेदार कॉम्बिनेशन...
Housefull 5 Trailer OUT: अक्षय कुमार की मच अवेटेड मल्टीस्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का ट्रेलर 27 मई यानि की आज रिलीज हो गया है। ट्रेलर में फुल-ऑन कॉमेडी, जबरदस्त स्टारकास्ट और भारी भरकम कन्फ्यूजन देखने को मिल रहा है। एक बार फिर अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख अपने पुराने अंदाज में लोगों को हंसाने को तैयार हैं।
यह ‘हाउसफुल’ बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक है, जिसकी 5वीं किस्त रिलीज होने के लिए तैयार है।
एक मर्डर मिस्ट्री के साथ-साथ फिल्म का हास्य और भ्रम बढ़ता ही चला जाता है। इस बार ट्रेलर में नाना पाटेकर की भी एंट्री देखने को मिलती है, जो ट्रेलर को और भी पावरफुल बनाता है।
फिल्म में शामिल स्टारकास्ट किसी ब्लॉकबस्टर से कम नहीं।
इसमें एक लंबी चौड़ी स्टारकास्टस है। ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार, अभिषेक ए बच्चन, रितेश देशमुख के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डीनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर शामिल हैं।
कहानी में है कॉमेडी के साथ मर्डर मिस्ट्री का ट्विस्ट...
ट्रेलर की शुरुआत एक क्रूज शिप से होती है, जहां एक अरबपति रंजीत अपने 101वें जन्मदिन की पार्टी होस्ट करता है। इस पार्टी में वह अपने पूरे एम्पायर का वारिस ‘जॉली’ घोषित करता है। लेकिन ट्विस्ट ये है कि जॉली कौन है, ये किसी को पता नहीं!फिल्म में तीन अलग-अलग जॉली हैं—अभिषेक बच्चन, अक्षय कुमार और रितेश देशमुख। तभी अचानक एक मर्डर हो जाता है और इस केस की जांच करने आते हैं पुलिस ऑफिसर्स संजय दत्त और जैकी श्रॉफ। फिर शुरू होता है सवाल-जवाब का सिलसिला और कन्फ्यूजन की झड़ी!
View this post on Instagram
प्यारी पत्नियों और नकली गर्लफ्रेंड्स की वापसी...
हाउसफुल फ्रेंचाइज़ी की पहचान रहे नकली रिश्तों का खेल इस बार भी मौजूद है। ट्रेलर में झूठे शादीशुदा रिश्ते, फर्जी गर्लफ्रेंड्स और फुल मस्ती दिखाई देती है।फिल्म में शानदार गाने...
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram