मनोरंजन

Priyadarshan On Hera Pheri 3 controversy: 'हेरा फेरी 3' विवाद पर डायरेक्टर प्रियदर्शन ने दिया बड़ा बयान!

Priyadarshan On Hera Pheri 3 controversy: बॉलीवुड की मोस्ट आइकॉनिक कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हेरा फेरी’ के तीसरे पार्ट को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद और अटकलों पर अब डायरेक्टर प्रियदर्शन ने चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने साफ किया कि अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल के बीच अब कोई मतभेद नहीं हैं और तीनों कलाकार ‘हेरा फेरी 3’ के लिए वापस आ चुके हैं।

“मैं सिर्फ अक्षय कुमार से कमिटेड हूं” - प्रियदर्शन

एक इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने कहा –
“मैं साउथ इंडिया में रहता हूं। जब भी फिल्म साइन होगी, शूटिंग के लिए आऊंगा। मैं सिर्फ अक्षय कुमार से इस फिल्म के डायरेक्शन के लिए कमिटेड हूं, बाकी किसी और के बारे में मुझे जानकारी नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा कि -

“सुनील, अक्षय और परेश मेरे अच्छे दोस्त हैं। उनके बीच जो मतभेद थे, वो सुलझ चुके हैं। मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई और शामिल है।”

अफवाहों को किया खारिज...

प्रियदर्शन ने इस बात को भी साफ किया कि फिल्म से किसी बाहरी व्यक्ति के जुड़ने की जो अफवाहें चल रही हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है।

उन्होंने कहा –

“तीनों कलाकारों – अक्षय, परेश और सुनील – ने मुझे खुद बताया कि उन्होंने सब बातचीत कर ली है और फिल्म करने का फैसला कर लिया है। इससे जुड़े विवादों में कोई दम नहीं है।”

सुनील शेट्टी ने भी दिया पॉजिटिव रिएक्शन...

हाल ही में साई बाबा के दर्शन करने शिरडी पहुंचे सुनील शेट्टी ने यूट्यूब चैनल ‘साई सफर’ से बात करते हुए कहा –
“शायद ये एक ऐसी फिल्म है जो आप पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं। जब टीवी पर आ जाए, तो हंसी के अलावा और कुछ नहीं आता। फिल्म का कंटेंट साफ और परिवारिक है।”
हालांकि उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अब वो फिल्म की रिलीज़ के समय ही इसके बारे में विस्तार से बात करेंगे।

परेश रावल ने भी की थी फिल्म में वापसी की पुष्टि....

एक्टर परेश रावल एक पॉडकास्ट में ‘हेरा फेरी 3’ से एग्जिट करने और उससे जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी सवाल किया, इस फिल्म का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “वास्तव में कोई विवाद नहीं है। जब कोई प्रोजेक्ट दर्शकों को इतना पसंद आता है, तो आपको एक्स्ट्रा केयरफुल रहना होता है। ऑडियंस के प्रति हमारी कुछ जिम्मेदारियां हैं। ऑडियंस ने हमें बहुत सराहा और बहुत प्यार दिया हैं। इसे हम कभी हल्के में नहीं ले सकते। इसलिए मेहनत करके उनको दो। इसलिए मेरा मानना था कि सब साथ में आएं, मेहनत करें और कुछ नहीं।” ”

उनसे आगे पूछा गया क्या सभी मुद्दे सुलझ गए हैं क्या फिल्म में नजर आएंगे?

उन्होंने जबाव देते हुए कहा कि –
”हां, हमें बस कुछ ठीक-ठाक करने की जरूरत थी! आखिरकार, इसमें शामिल सभी लोग – प्रियदर्शन, अक्षय, सुनील वो मेरे सालों से दोस्त हैं।’

कुछ दिनों पहले एक्टर ने बाबू राव के किरदार को न करने का किया था ऐलान…

बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल ने हाल ही में सोशल मीडिया जानकारी दी थी कि, वह अब ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि यह फैसला किसी तरह के विवाद के चलते नहीं लिया। उनके अनुसार, यह एक पर्सनल और स्वतंत्र निर्णय था।

अचानक फिल्म छोड़ने पर अक्षय कुमार ने भेजा था लीगल नोटिस…

‘हेरा फेरी 3’ को लेकर परेश रावल और अक्षय कुमार के बीच बढ़ते तनाव का नतीजा अब कानूनी विवाद के रूप में सामने आ चुका है। अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने अभिनेता परेश रावल को फिल्म से हटने के बाद एक लीगल नोटिस भेजा है।

फैंस को बेसब्री से इंतजार...

‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी को भारत की सबसे सफल कॉमेडी सीरीज में गिना जाता है। पहला भाग 2000 में रिलीज हुआ था और इसके बाद 2006 में 'फिर हेरा फेरी' आई। तीसरे भाग का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है और अब जब कन्फर्म हो गया है कि राजू, श्याम और बाबू भैया वापस लौट रहे हैं, तो फैंस की एक्साइटमेंट चरम पर है।