मनोरंजन

'Hera Pheri 3' Babu Rao Return: 'हेरा फेरी 3' में बाबू राव की वापसी कन्फर्म! एक्टर ने खुद दी जानकारी...

'Hera Pheri 3' Babu Rao Return: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने - माने एक्टर परेश रावल फिल्म 'हेरा फेरी 3' से एग्जिट करने को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे, उनके बाबूराव के किरदार को छोड़ने की खबर आते ही काफी बवाल हुआ और फैंस भी काफी निराश हो गए लेकिन अब फैंस को निराश होने की जरुरत नहीं हैं, उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी है कि, 'हेरा फेरी 3' में बाबू राव की वापसी हो रही है। Read More: Akshay on Paresh Rawal Exit: परेश रावल के ‘Hera Pheri 3’ फिल्म छोड़ने पर अक्षय ने तोड़ी चुप्पी… हाल हि में परेश रावल ने एक इंटरव्यू के दौरान कंफर्म किया कि वो 'हेरा फेरी 3' फिल्म में वापसी कर रहें हैं।

बाबू राव की 'हेरा फेरी 3' में वापसी...

एक्टर परेश रावल एक पॉडकास्ट में 'हेरा फेरी 3' से एग्जिट करने और उससे जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी सवाल किया, इस फिल्म का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "वास्तव में कोई विवाद नहीं है। जब कोई प्रोजेक्ट दर्शकों को इतना पसंद आता है, तो आपको एक्स्ट्रा केयरफुल रहना होता है। ऑडियंस के प्रति हमारी कुछ जिम्मेदारियां हैं। ऑडियंस ने हमें बहुत सराहा और बहुत प्यार दिया हैं। इसे हम कभी हल्के में नहीं ले सकते। इसलिए मेहनत करके उनको दो। इसलिए मेरा मानना था कि सब साथ में आएं, मेहनत करें और कुछ नहीं।"

उनसे आगे पूछा गया क्या सभी मुद्दे सुलझ गए हैं क्या फिल्म में नजर आएंगे?

उन्होंने जबाव देते हुए कहा कि -
'हां, हमें बस कुछ ठीक-ठाक करने की जरूरत थी! आखिरकार, इसमें शामिल सभी लोग - प्रियदर्शन, अक्षय, सुनील वो मेरे सालों से दोस्त हैं।'

कुछ दिनों पहले एक्टर ने बाबू राव के किरदार को न करने का किया था ऐलान...

बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल ने हाल ही में सोशल मीडिया जानकारी दी थी कि, वह अब ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि यह फैसला किसी तरह के विवाद के चलते नहीं लिया। उनके अनुसार, यह एक पर्सनल और स्वतंत्र निर्णय था।

अचानक फिल्म छोड़ने पर अक्षय कुमार ने भेजा था लीगल नोटिस…

‘हेरा फेरी 3’ को लेकर परेश रावल और अक्षय कुमार के बीच बढ़ते तनाव का नतीजा अब कानूनी विवाद के रूप में सामने आ चुका है। अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने अभिनेता परेश रावल को फिल्म से हटने के बाद एक लीगल नोटिस भेजा है।

एडवांस के पैसे किए वापस..

अभिनेता परेश रावल ने अचानक फिल्म छोड़ दी, जिसकी वजह से अक्षय कुमार ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा था। अब खबर सामने आ रही है, कि परेस रावल ने फिल्म की शूटिंग के पहले एडवांस लिए थे। लेकिन अब उन्होंने ब्याज के साथ पैसे वापस कर दिए हैं।