पति धर्मेंद्र को याद कर रो पड़ी हेमा मालिनी!
Hema Emotional talking about Dharmendra: बॉलीवुड में हिमैन के नाम से मशहूर दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन के कई महिनों बाद एक बार फिर उनकी पत्नी और बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी अपने पति धर्मेंद्र को याद करते हुए भावुक हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
हेमा मालिनी पति को याद कर हुईं इमोशनल
दरअसल एक्ट्रेस मुंबई में एक इवेंट में गई थी, जिसका एक वीडियो सामने आया है। उस वीडियो में हेमा मालिनी बेहद इमोशनल नजर आ रही है। उन्होंने पति धर्मेंद्र को याद करते हुए कहा कि-
‘उनका सफर पैशन, डेडिकेशन और ऑडियंस के लिए बहुत ज्यादा प्यार से भरा था। वो हमेशा यही कहते थे कि फिल्म दिल से जुड़ने का जरिया है। वह फिल्मों और कैमरे को लेकर पैशनेट थे। उनके लाइफ पार्टनर के तौर पर, मैंने देखा कि वह कितने पैशनेट थे और उन्होंने लाखों लोगों के दिलों को छुआ है और सबके साथ उनका व्यवहार ऐसा था।’
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि-
'उन्होंने एक एक्टर, एक दोस्त, एक पिता के तौर पर बहुत से लोगों को, यहां तक कि यंगस्टर्स को भी इंस्पायर किया है। वह एक महान इंसान थे और मैं बहुत खुशकिस्मत थी कि उनके साथ रही। मुझे उनकी याद आती है। मुझे नहीं पता कि मैं उनके बिना जिंदगी कैसे जीऊंगी, लेकिन वह दूसरी बात है।'
24 नवंबर 2025 में हुआ था निधन
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया। इससे पूरा परिवार आहत हुआ। उनके निधन के कुछ दिन बाद हेमा मालिनी ने एक इमोशनल पोस्ट की थी।
उन्होंने धर्मेंद्र के साथ तस्वीरें शेयर कर लिखा था कि- 'धर्म जी। वो मेरे लिए बहुत कुछ थे, एक प्यार करने वाले पति, हमारी दो बेटियों ईशा और अहाना के स्नेही पिता, एक मित्र, दार्शनिक, मार्गदर्शक, कवि, जरूरत के हर समय मेरे ‘गो-टू’ इंसान। सच कहूं तो, वे मेरे लिए सब कुछ थे। अच्छे और बुरे हर दौर में वे हमेशा मेरे साथ रहे। उन्होंने अपने सहज, दोस्ताना स्वभाव से मेरे परिवार के हर सदस्य का दिल जीत लिया था, हमेशा सभी को स्नेह और अपनापन देते हुए।'
आगे उन्होंने लिखा था कि-
'एक सार्वजनिक हस्ती के रूप में, उनकी प्रतिभा, उनकी लोकप्रियता के बावजूद उनका विनम्र स्वभाव, और उनका सार्वभौमिक आकर्षण, इन सब ने उन्हें एक ऐसा अनोखा और अतुलनीय आइकन बना दिया, जिसकी मिसाल शायद ही किसी दिग्गज में मिलती है। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी कीर्ति और उपलब्धियां हमेशा याद रखी जाएंगी। मेरी निजी हानि शब्दों से परे है, और जो खालीपन पैदा हुआ है, वह मेरी पूरी जिंदगी के साथ रहेगा। सालों के साथ-सफर के बाद अब मैं सिर्फ अनगिनत यादों के सहारे उन खास पलों को फिर-फिर जिऊंगी। सालों की साथ-संगत, हमेशा हमारे लिए मौजूद रहे। कुछ खास पल।'
धर्मेंद्र के बर्थडे पर भी किया था खास पोस्ट