मनोरंजन
Guru Randhawa Song Controversy: गुरु रंधावा के नए गाने को लेकर मचा बवाल, समराला अदालत ने भेजा समन!
Guru Randhawa Song Controversy: फेमस पंजाबी पॉप सिंगर गुरु रंधावा इन दिनों अपने नए गाने 'सिरा' को लेकर सुर्खियों मे बने हुए हैं। दरअसल उनके गाने को के लिरिक्स को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। उनके गाने के लिरिक्स को आपत्तिजनक बताया जा रहा है। ऐसे में पंजाब के लुधियाना जिले के कस्बा समराला की अदालत ने उन्हें समन जारी करते हुए 2 सितंबर 2025 को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है।
Read More: Anita Padda Shocking Revelation: अनीता का चौकाने वाला खुलासा, कहा- फिल्म ‘सैयारा’ निजी जिंदगी से है जुड़ी!
आपत्तिजनक शब्द पर दर्ज हुई शिकायत...
गुरु रंधावा के गाने ‘सिरा’ की एक पंक्ति “जम्यां नु गुढ़ती च मलिता अफीम ऐ” को लेकर विवाद खड़ा हुआ है। याचिकाकर्ता राजदीप सिंह मान ने एडवोकेट गुरवीर सिंह ढिल्लों के जरिए अदालत में शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि गाने में इस्तेमाल किया गया ‘गुढ़ती’ शब्द बेहद संवेदनशील है और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी में इसका आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस शब्द का प्रयोग अपमानजनक ढंग से किया गया है।
View this post on Instagram