मनोरंजन

Actor Govinda Hospitalized: गोविंदा की बिगड़ी तबियत, हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती!

Actor Govinda Hospitalized: बॉलीवुड में इन दिनों कई सेलिब्रिटीज की तबियत नासाज है, ऐसे में अब गोविंदा की अचानक तबियत खराब हो गई और उन्हें मुंबई के जुहू स्थित क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उनके दोस्त और लीगल एडवाइजर ललित बिंदल ने बताया कि गोविंदा को घर में अचानक चक्कर आया और वो बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। Read More: Dharmendra Hospital Discharge: मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से धर्मेंद्र डिस्चार्ज, अब घर पर ही होगा इलाज…

घर पर बेहोश होने के बाद तुरंत हॉस्पिटल में किया गया भर्ती...

ललित बिंदल ने बताया कि रात करीब 1 बजे गोविंदा को चक्कर आने के बाद वे बेहोश हो गए। उन्होंने बताया— “गोविंदा जी ने मुझे फोन किया, मैं तुरंत उनके घर पहुंचा और उन्हें अस्पताल लेकर गया। वहां डॉक्टरों ने दवा देने के बाद उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया।”

जांच पूरी, न्यूरोलॉजिस्ट की रिपोर्ट का इंतजार...

डॉक्टरों ने गोविंदा की सभी मेडिकल जांचें पूरी कर ली हैं। अब टीम रिपोर्ट और न्यूरोलॉजिस्ट की सलाह का इंतजार कर रही है। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

दोस्त ने की सोशल मीडिया पर रिकवरी की कामना...

ललित बिंदल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा — “मेरे प्रिय और सम्मानित दोस्त गोविंदा जी को डिसओरिएंटेशन और बेहोशी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Lalit Bindal (@actor.lalitbindal)

पिछले साल लगी थी गोविंदा को गोली...

गोविंदा की तबीयत को लेकर यह पहला मामला नहीं है। पिछले साल अक्टूबर में एक हादसे के दौरान उनके पैर में गोली लग गई थी। बताया गया कि उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर गलती से चल गई थी। गोली लगने के बाद उन्हें उसी क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने सर्जरी कर गोली निकाली थी।

हाल ही में धर्मेंद्र से मिले थे गोविंदा...

कुछ दिन पहले गोविंदा को अभिनेता धर्मेंद्र से मिलने ब्रीच कैंडी अस्पताल में देखा गया था। उस समय वे पूरी तरह स्वस्थ और मुस्कुराते हुए नज़र आए थे।