मनोरंजन
Golden Globe Award 2026: प्रियंका चोपड़ा बनी अवॉर्ड प्रेजेंटर, सीरीज 'एडोलेसेंस' को मिले सबसे ज्यादा अवॉर्ड!
Golden Globe Award 2026: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2026 का फंक्शन 12 जनवरी यानि की आज कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्टन होटल में रखा गया। 83वीं गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में बॉलीवुड के मशहूर इंडियन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अवॉर्ड प्रेजेंटर बनीं। यहां प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ इस फंक्शन में पहुंची। इस अवॉर्ड फंक्शन की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक सुबह 6.30 बजे से शुरु हुआ। इस फंक्शन के दौरान साल 2025 की चर्चित फिल्म और अमेरिकटन टेलीविजन शो को अवॉर्ड दिया गया।
हालांकि, भारत की किसी भी फिल्म या टीवी सीरीज का नॉमिनेशन शामिल नहीं है।
डायरेक्टर क्लो झाओ की बायोग्राफिकल हिस्टोरिकल ड्रामा 'हैमनेट' को बेस्ट मोशन पिक्चर और ड्रामा के लिए सम्मानित किया गया, जबकि लियोनार्डो डिकैप्रियो स्टारर 'वन बैटल आफ्टर अनदर' को बेस्ट मोशन पिक्चर , म्यूजिकल और कॉमेडी के लिए इन्हें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
साल 2025 में आई लिमिटेड सीरीज के लिए ओवन कूपर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के रुप में अवॉर्ड दिया गया।