मनोरंजन

Gauahar Become Monther Second Time: गौहर खान ने दिया बेटे को जन्म, सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी...

Gauahar Become Monther Second Time: बॉलीवुड की जानी - मानी एक्ट्रेस गौहर खान के घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ। एक्ट्रेस ने 1 सिंतबर को बेटे को जन्म दिया। और दूसरी बार मां बन गई। इस खुशखबरी को उन्होंने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की, जिसके बाद से उनके फैंस और कई सेलेब्स उन्हें शुभकानाएं दे रहें हैं। Read More: Shilpa Restaurant Bastion Closed: 60 करोड़ धोखाधड़ी केस के बीच शिल्पा शेट्टी का रेस्टोरेंट बैस्टियन बंद!

बेटे जेहान को मिला छोटा भाई...

गौहर और उनके पति जैद दरबार ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें लिखा कि - "ऊपर वाले के आशीर्वाद से उनके घर में बेटे का जन्म हुआ है और उनका बेटा जेहान अपने छोटे भाई के आने पर बेहद खुश है। उनका बेटा 1 सितंबर को हुआ है और वे अपने दूसरे बच्चे के लिए सभी का प्यार और आशीर्वाद चाहते हैं।"

पति जैद संग डांस करते हुए की थी प्रेग्नेंसी अनाउंस...

एक्ट्रेस  ने 10 अप्रैल 2025 को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर जैद दरबार संग एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों डांस करते नजर आए थे। उस दौरान गौहर ने अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan)

गौहर और जैद की लव स्टोरी और शादी...

गौहर खान और जैद दरबार ने 25 दिसंबर 2020 को मुंबई के आईटीसी ग्रैंड मराठा होटल में शाही अंदाज में निकाह किया था। उनकी शादी उस वक्त 12 साल की उम्र के अंतर के कारण खूब सुर्खियों में रही थी। कपल की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। जैद ने पहली बार गौहर को एक ग्रोसरी शॉप में देखा था। इसके बाद उन्होंने गौहर को मैसेज किया और मुलाकात की इच्छा जताई। दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया और लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan)

फैंस और सेलेब्स ने दी बधाईयां...

सोफी चौधरी ने लिखा कि- 'Awww mashAllah… huge congrats to you both!! ???', करन ग्रोवर ने लिखा - 'Blessings all the way ?', नीती मोहन ने लिखा कि- 'OMG! We are overjoyed to hear this news. Many many congratulations to all of you especially Zehaan ?', वहीं एक ने लिखा - 'Allahhummmaaa Barik Lahuuu, The Tiniest Most Adorable New Member Of The Familyyyy♥️‼️✨ Zeeeehuuu ka chotaaaa bhai? Sending you love, duas & strength @gauaharkhan love love ❤️'।

अवेज दरबार फिर बने चाचा...

गौहर खान की खुशखबरी के साथ ही ‘बिग बॉस 19’ फेम अवेज दरबार दोबारा चाचा बन गए हैं। हालांकि वे इस समय शो में कैद हैं, इसलिए अभी तक उन्हें यह खबर नहीं मिली है। शो से बाहर आने के बाद ही उन्हें इस गुड न्यूज की जानकारी होगी।