मनोरंजन

Ganesh Visarjan 2025 Celebrities: अंबानी परिवार से लेकर अनन्या पांडे तक कई सेलेब्स ने की बप्पा की विदाई, देखें वीडियो...

Ganesh Visarjan 2025 Celebrities: इस समय चारो तरफ गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। आम आदमी हो या सेलेब्रिटीज सभी लोग भगवान गणेश को पूरी श्रद्धा के साथ अपने घर लेकर गए। उनकी धूम धाम से स्थापना की। लेकिन इस 11 दिवसीय पर्व में भक्त बप्पा को घर तो लेकर आते है। लेकिन कुछ लोग 1 दिन में कुछ लोग 3 दिन कोई सात दिन तो कोई पूरे 11 दिन बाद बप्पा की विदाई करते हैं। ऐसे में कई सेलेब्स ने भगवान गणेश का विर्सजन एक दिन में ही कर दिया। Read More: Avneet Rumoured boyfriend Video Viral: अवनीत कौर का हाथ थामे दिखे रुमर्ड बॉयफ्रेंड राघव शर्मा, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो…

सलमान खान ने गणपति बप्पा का विसर्जन...

सलमान खान ने अपने घर में बड़े धूमधाम से बप्पा की स्थापना की थी। और अब उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर जितने धूमधाम से स्थापना की उतने ही धूमधाम से ढोल नगाड़ो के साथ बप्पा की विदाई भी की। सलमान के साथ बहन अर्पिता और उनके पति आयुष शर्मा नाचते दिखे। वीडियों में सोनाक्षी सिन्हा के पति इकबाल भी नजर आ रहें हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

अनन्या पांडे ने घर पर ही की बप्पा की विदाई...

अनन्या ने गणपति बप्पा के कान में मनोकामना मांगी, फिर बड़े ही प्यार से बप्पा की घर पर ही विदाई की। उनकी बहन भी उनके साथ दिखी। अनन्या का ऐसा करना लोगो के लिए एक संदेश भी है। इको फ्रैंडली गणेश जी लाएं, जिससे बप्पा का विसर्जन घर पर ही कर सके। इससे प्रदूषण भी नहीं फैलता।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ananya ? (@ananyapanday)

गोविंदा ने पत्नी सुनीता के साथ दी बप्पा को विदाई...

तलाक की अफवाह के बीच गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता को साथ नाचते दिखे और उनके बीच सब सही नजर आ रहा है। दोनों साथ में काफी खुश भी नजर आ रहें हैं। और साथ में नाचते हुए बप्पा की विदाई करते भी दिखाई दे रहें है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ketan karande (@ketankarande_)

फूलो से खेलते दिखे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट...

गणेश विसर्जन के मौके पर अंबानी परिवार ने भी धूमधाम से बप्पा को विदाई दी। अनंत अंबानी अपनी पत्नी राधिका मर्चेंट के साथ “एंटीलिया चा राजा” के विसर्जन में शामिल हुए। इस दौरान दोनों ने खेल-खेल में फूलों की वर्षा की, जिसका नजारा बेहद सुंदर और मनमोहक था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

राधिका मर्चेंट के साथ उनके बॉडीगार्ड भी मौजूद थे, जिन्होंने उन्हें सुरक्षित रखा। वहीं, अंबानी परिवार की मुखिया नीता अंबानी भी इस उत्सव में शामिल हुईं। उन्होंने गुलाबी रंग के पारंपरिक परिधान में बप्पा की विदाई की रस्में निभाईं और पूरे उत्साह के साथ इस पर्व का आनंद लिया।