मनोरंजन

Fish Venkat Passes Away: तेलुगु के मशहूर कॉमेडियन का 53 की उम्र में हुआ निधन!

Fish Venkat Passes Away: साउथ सिनेमा के जाने-माने एक्टर और दिग्गज कॉमेडियन फिश वेंकट का 53 साल की उम्र में निधन हो गया, इस खबर से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। एक्टर अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते थे। Read More: Prabhas Helps Fish Venkat: प्रभास ने दिखाई दरियादिली, ICU में भर्ती कॉमेडियन की मदद के लिए आगे आए एक्टर… बताया जा रहा है, एक्टर काफी समय से बीमार चल रहें थे। उनका बीते दिन 18 जुलाई को हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया।

किडनी फेल होने की वजह से ICU में थे भर्ती....

फिश वेंकट पिछले कुछ समय से गंभीर रुप से बीमार चल रहें थे। दरअसल उनकी किडनी फेल हो गई थी, इसलिए उन्हें ICU में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर्स ने किडनी ट्रांसप्लांट ने कहा था , परिवार और उनके साथी डोनर की तलाश कर रहे थे।

ट्रांसप्लांट में लगने थे 50 लाख रुपए....

किडनी ट्रांसप्लांट में लगभग 50 लाख रुपए लगने थे, जिसके लिए टॉलीवुड के कई एक्टर्स और उनके परिवार ने लोगों से मदद की अपील की थी। पैसे की व्यवस्था तो हो गई थी, लेकिन समय पर डोनर नहीं मिला और फिश वेंकट का निधन हो गया।

प्रभास ने दिया था मदद का आश्वासन?

सूत्रो के अनुसार, श्रावंती ने बताया था कि प्रभास की टीम ने हमसे संपर्क किया और खर्च उठाने का वादा किया। प्रभास के असिस्टेंट ने कहा कि जैसे ही डोनर मिल जाए और ट्रांसप्लांट की तारीख तय हो, वो ट्रांसप्लांट का पूरा खर्च उठाएंगे। हालांकि, अब तक कोई किडनी डोनर नहीं मिला है, और परिवार इसी की तलाश में जुटा हुआ है। उन्होंने भावुक होकर कहा – “पापा की हालत बिगड़ती जा रही है, लेकिन परिवार में कोई भी उनकी बॉडी से मैच नहीं कर रहा। हमें किसी डोनर की तुरंत जरूरत है।”

श्रावंती की टॉलीवुड स्टार्स से अपील…

श्रावंती ने टॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों से भी मदद की अपील की थी। उन्होंने कहा –
“मेरे पापा ने चिरंजीवी, पवन कल्याण, अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर जैसे सुपरस्टार्स के साथ कई फिल्मों में काम किया है। अब जब उन्हें सबसे ज्यादा ज़रूरत है, कोई उनकी परवाह नहीं कर रहा। मैं सभी से हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं कि पापा के लिए डोनर ढूंढने और मदद करने में हमारा साथ दें।”

तेलंगाना बोली के कारण मिला था ‘फिश’ नाम…

फिश वेंकट टॉलीवुड के एक जाने-माने कॉमेडियन और कैरेक्टर आर्टिस्ट हैं। उन्होंने फिल्मों में कॉमिक और विलेन दोनों रोल्स निभाए हैं। अपनी अलग बोली, खासतौर पर तेलंगाना एक्सेंट के कारण उन्हें ‘फिश’ उपनाम मिला। वे ‘बनी’, ‘धी’, ‘अधूर्स’, जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं और इंडस्ट्री का एक अहम हिस्सा रहे हैं।

कई सेलेब्स और फैंस ने किया याद...