मनोरंजन
Sardaar Ji 3 Trailer Dijit Trolled: दिलजीत ने सरदार जी-3 का शेयर किया ट्रेलर, मचा बवाल!
Sardaar Ji 3 Trailer Dijit Trolled:पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने रविवार देर रात अपने इंस्टाग्राम पर अपनी आने वाली फिल्म सरदार जी-3 का ट्रेलर शेयर किया। फिल्म 27 जून को रिलीज हो रही है। लेकिन फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो गया है। और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाइज भी इसका विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर फिल्म पकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ रिलीज की गई तो दिलजीत को दोषद्रोही माना जाएगा।
Read More: रे रिश्ता…अक्षरा के माता-पिता ने लिया तलाक, सेट से शुरू हुई थी लव स्टोरी
देशद्रोह का मामला होगा दर्ज!
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाइज (FWICE) के प्रेसिडेंट बी. एन. तिवारी ने फिल्म का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा, “हमने पहले ही इस फिल्म को बैन करने की चेतावनी दी थी। अब अगर इसे भारत में रिलीज किया गया या फॉरेन में रिलीज कर देश में प्रमोट किया गया तो दिलजीत दोसांझ, उनकी प्रोडक्शन कंपनी और सभी जुड़े प्रोड्यूसर्स को बैन किया जाएगा। यह देश के खिलाफ गद्दारी है।”
View this post on Instagram
बिन सेंसर रिलीज पर दी चेतावनी "माफ नहीं किया जाएगा"
बी.एन. तिवारी ने एक इंटरव्यू में कहा कि यदि ट्रेलर या फिल्म बिना सेंसर के किसी भी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होती है, तो इसे राष्ट्रविरोधी गतिविधि मानते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। फेडरेशन ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, गृह मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भेजने का निर्णय लिया है।"शहीदों का अपमान है ये फिल्म" - फेडरेशन का कड़ा बयान
तिवारी ने कहा, “हमने इन्हें लेटर भेजकर आगाह किया था। यदि आप फिल्म को रिलीज करना चाहते हैं तो आर्टिस्ट चेंज कर दीजिए, क्योंकि दौर जो चल रहा है, वो ठीक नहीं है। पहलगाम हमले जो मारे गए हैं, वो तो मारे गए हैं, लेकिन उनसे जुड़े जो लोग हैं उनका दर्द खत्म नहीं होगा। ऐसे पाकिस्तानियों को देश में किसी भी तरह सपोर्ट नहीं किया जाएगा। अगर आप देश के खिलाफ काम कर रहे हैं और राष्ट्रविरोधी हैं उसे हम रोकेंगे। सरकार हमारे साथ है। सरकार और PMO की तरफ से हमें लेटर भेजा है कि कोई भी देश के खिलाफ इस तरह की हरकत करता है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाए।”'दिलजीत को पूरे भारत में बैन करें..' -FAIWCA
ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AIWCA) ने भी इस विवाद पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रेसिडेंट सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने कहा, “दिलजीत दोसांझ भारत के खिलाफ जाकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ दुनियाभर में फिल्म रिलीज कर रहे हैं। हम ये कतई नहीं होने देंगे। आप एक टेररिस्ट कंट्री की लड़की को काम दे रहे हो, हम कैसे चुप रहेंगे। दिलजीत के किसी कॉन्सर्ट को भारत में नहीं होने देंगे। हम पूरी इंडस्ट्री से दिलजीत को पूरी तरह बॉयकॉट करने की मांग करते हैं।”ट्रेलर केवल इंस्टाग्राम पर क्यों?
दिलजीत ने इस फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर नहीं, बल्कि केवल इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि हालिया आतंकी हमलों के बाद यूट्यूब ने कई पाकिस्तानी कलाकारों से जुड़ी सामग्री हटाई है। इसी कारण दिलजीत ने यूट्यूब से दूरी बनाए रखी।
View this post on Instagram