मनोरंजन
Deepika Ranveer Daughter Video Viral: बेटी दुआ का चेहरा कैमरे में कैद होने पर भड़के दीपिका-रणवीर के फैंस!
Deepika Ranveer Daughter Video Viral: बॉलीवुड और रियल लाइफ के फेमस कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंहर की जोड़ी फेमस कपल्स में से एक है। दोनों ही अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं, हाल हि में उनकी बेटी दुआ का एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद कपल ने मीडिया से उनकी बेटी की तस्वीरें या वीडियो पब्लिश न की जाए।
Read More: Ranveer Singh 40th Birthday: रणवीर सिंह का 40वां बर्थडे आज…
एक यूजर ने लिखा – “आज पहली बार मैंने दुआ का चेहरा देखा, लेकिन उम्मीद है कि मीडिया दोबारा ऐसी गलती नहीं करेगा। बच्चे की प्राइवेसी का सम्मान किया जाना चाहिए।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया – “दीपिका ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह अपनी बेटी का चेहरा शेयर नहीं करना चाहतीं, इसके बावजूद वीडियो बना लिया गया। यह बेहद गलत है।”
6 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद, इस स्टार कपल ने अक्टूबर 2018 में अपनी शादी का ऐलान किया और नवंबर 2018 में इटली के खूबसूरत लेक कोमो में ट्रेडिशनल अंदाज में शादी रचाई।
रणवीर और दीपिका की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक जोड़ियों में गिना जाता है। उनकी शादी को लेकर फैन्स और मीडिया में जबरदस्त उत्साह था।
8 सितंबर 2024 को यह जोड़ी माता-पिता बनी, जब दीपिका ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने “दुआ” रखा।