मनोरंजन
Deepika Padukone 40th Birthday: दीपिका पादुकोण ने जन्मदिन के अवसर पर की खास अनाउंसमेंट!
Deepika Padukone 40th Birthday: बॉलीवुड की जानी - मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का आज 40वां जन्मदिन है। इस जन्मदिन के अवसर पर एक्ट्रेस ने एक खास अनाउंसमेंट की है, उन्होंने आने वाली युवा पीढ़ी के क्रिएटिव टैलेंट को स्ट्रांग करने के लिए एक प्रोग्राम की शुरुआत करने जा रही हैं, जिसका नाम है -'द ऑनसेट प्रोग्राम'। इससे कई होनहार युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
बता दें कि, दीपिका का जन्म कोपेनहेगन, डेनमार्क में 5 जनवरी 1986 में हुआ था, जब वो 1 साल की हुई तब उनकी फैमिली बेंगलुरु में शिफ्ट हो गई।
एक्ट्रेस ने शाहरुख की फिल्म से किया था डेब्यू
साल 2007 में दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने फिल्म ओम शांति ओम (Om Shanti Om) से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। फिल्म में उनके ऑपोजिट किंग खान थे, इस फिल्म में एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया और फिल्म में उनका डायलॉग 'एक चुटकी सिंदूर' आज भी लोगों की जुबान पर रहता है। उनकी पहली ही फिल्म ने 148 करोड़ रुपये के करीब वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था।
6 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद, इस स्टार कपल ने अक्टूबर 2018 में अपनी शादी का ऐलान किया और नवंबर 2018 में इटली के खूबसूरत लेक कोमो में ट्रेडिशनल अंदाज में शादी रचाई।
रणवीर और दीपिका की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक जोड़ियों में गिना जाता है। उनकी शादी को लेकर फैन्स और मीडिया में जबरदस्त उत्साह था।
8 सितंबर 2024 को यह जोड़ी माता-पिता बनी, जब दीपिका ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने “दुआ” रखा।
Deepika Padukone 40th Birthday: इस प्रोग्राम का क्या है लक्ष्य?
मेंटल हेल्थ के लिए काम करने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने जन्मदिन पर एक और बड़ा कदम उठाने जा रही हैं, जिससे आने वाली नई पीढ़ी के टैलेंट में और निखार आएगा। दुनिया के सामने उनकी क्रिएटिविटी दिखेगी। यह उनके क्रिएट विद मी प्लेटफॉर्म का अगला कदम है, जिसका उद्देश्य है कि नये क्रिएटिव ऑर्टिस्ट्स जो टीवी, फिल्म , एक्टिंग, विज्ञापन की दुनिया पर अपना करियर बनाना चाहते हैं उन्हें मौका देगा। इस 'द ऑनसेट प्रोग्राम' के जरिए उनका टैलेंट देखा जाएगा।
View this post on Instagram