मनोरंजन

Deepika out of 'Spirit' Movie: इस एक्ट्रेस को मिली जगह, स्क्रिप्ट लीक करने का लगा आरोप!

Deepika out of 'Spirit' Movie: फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा जो कि ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ जैसी हिट फिल्मों के डायरेक्ट किया है। अब उनकी अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' आने वाली है, जिसमें दीपिका पादुकोण लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम करने वाली थी। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह अब तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया है। Read More: Arbaaz’s Wife Shura Pregnant: पैरेंट्स बनने वाले हैं अरबाज और शूरा? वीडियो वायरल… खबरों के मुताबिक दीपिका के अनप्रोफेशनल डिमांड्स और फिल्म की स्क्रिप्ट लीक करने की वजह से उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। हालांकि संदीप ने अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा साफ तौर पर दीपिका की ओर माना जा रहा है।

"स्क्रिप्ट लीक करना आपका फेमिनिज्म है?" - वांगा

संदीप रेड्डी वांगा ने अपने एक्स अकाउंट में पोस्ट की जिसमें लिखा कि - "जब मैं किसी एक्टर को स्क्रिप्ट सुनाता हूं, तो उस पर 100% भरोसा करता हूं। यह एक अनकहा नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट होता है। लेकिन आपने जो किया, उससे साफ हो गया कि आप क्या हैं। एक यंग एक्ट्रेस को नीचा दिखाना और मेरी स्टोरी को लीक करना—क्या यही आपका फेमिनिज्म है?"

उन्होंने आगे कहा -

"फिल्ममेकिंग मेरी जिंदगी है। मैंने इस क्राफ्ट पर सालों मेहनत की है। लेकिन तुम ये न समझ पाई, न समझोगी। अगली बार पूरी कहानी लीक करना, क्योंकि अब फर्क नहीं पड़ता। डर्टी पीआर गेम खेलो। मुझे एक कहावत याद आती है—'खुंदक में बिल्ली खंभा नोचे'।"

दीपिका की डिमांड्स बनीं कारण?

खबरों के अनुसार, दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी के चलते पहले फिल्म से ब्रेक मांगा था, जिसे संदीप रेड्डी वांगा ने स्वीकार करते हुए शूटिंग टाल दी थी। लेकिन इसके बाद दीपिका ने कुछ शर्तें रखीं - 1. सिर्फ 8 घंटे की शूटिंग शिफ्ट 2. हफ्ते में केवल 5 दिन काम 3. फिल्म के प्रॉफिट में हिस्सेदारी 4. तेलुगु डायलॉग्स न देने की मांग इन डिमांड्स से निर्देशक नाराज हो गए और उन्होंने दीपिका को फिल्म से हटा दिया।

तृप्ति डिमरी लेंगी दीपिका की जगह...

दीपिका पादुकोण की जगह अब 'कला' और 'एनिमल' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं तृप्ति डिमरी को फिल्म में कास्ट किया गया है। सूत्रों के अनुसार, संदीप वांगा अपनी पोस्ट में जिस "यंग एक्ट्रेस" की बात कर रहे थे, वह तृप्ति ही हैं।

प्रभास के साथ नजर आएंगी तृप्ति..

फिल्म 'स्पिरिट' में लीड रोल में प्रभास हैं, और पहले उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण को कास्ट किया गया था। अब उनकी जगह तृप्ति डिमरी प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म की नई स्टारकास्ट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो चुकी है।