मनोरंजन
Daisy Shah On Political Party Workers: चुनाव प्रचार करने वालों पर भड़की एक्ट्रेस डेजी शाह!
Daisy Shah On Political Party Workers: बॉलीवुड की जानी - मानी एक्ट्रेस और 'जय हो' फिल्म की फेम एक्ट्रेस डेजी शाह के बिल्डिंग के पास कुछ लोगों ने आकर पटाखे फोड़े, जिससे वहां एक बिल्डिंग में आग लग गई। वो लोग किसी पार्टी से थे, जो अपने चुनाव प्रचार के लिए वहां आएं थे। इस तरह प्रचार करने पर डेजी शाह जमकर गुस्सा करते नजर आई उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने चुनाव प्रचार करने वालों पर जमकर भड़कते हुए नजर आई और साथ ही वहां बिल्डिंग में लगी आग को भी दिखाया।
Daisy Shah On Political Party Workers: चुनाव प्रचार करने वालों पर फूटा गुस्सा
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और कहा कि- ' ' इलेक्शन की वजह से लोग आए हुए हैं यहां पे और रास्ते पर पटाखे फोड़े, देखिए ये हो रहा है यहां पर। इलेक्शन की वजह से यहां लोग आए हुए हैं, रास्ते पर पटाखे फोड़े हैं। रास्ते में पटाखे फोड़ने के बाद देखिए उन्होंने क्या किया। ये सरकार के बेवकूफ लोग हैं, जो जा रहे हैं प्रचार करने, रास्ते में बिल्डिंग के बाहर इन्होंने पटाखे फोड़े। मैं इस बिल्डिंग के ठीक बाजू में रहती हूं और यहां ये हो रहा है। है भगवान, ये बहुत डरावना है।'
View this post on Instagram