मनोरंजन
Coolie Film 'Monica' Song Out: 'कुली' का दूसरा गाना ‘Monica’ हुआ वायरल, पूजा के डांस ने मचाया तहलका...
Coolie Film 'Monica' Song Out: रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कुली' से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म का दूसरा सिंगल सॉन्ग "Monica" 11 जुलाई को रिलीज किया गया और आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। इस सॉन्ग में पूजा हेगड़े का ग्लैमरस रेट्रो अवतार, एनर्जी से भरपूर डांस और जबरदस्त एक्सप्रेशन फैंस को बेहद पसंद आ रहे हैं।
Read More: Dhadak 2 Trailer Release: इश्क और जात-पात के टकराव की कहानी, सिद्धांत-तृप्ति की जोड़ी ने मचाई धूम!
पूजा हेगड़े का रेट्रो अंदाज और डांस बना हाईलाइट
गाने में पूजा हेगड़े ने रेड थाई-स्लिट ड्रेस पहनकर शानदार परफॉर्मेंस दी है। उनका लुक 70s-80s के रेट्रो स्टाइल से इंस्पायर्ड है, जिसमें वो हर फ्रेम में छा गई हैं। इंस्टाग्राम पर गाने के वीडियो को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा— "Monica... मेरी प्यारी Monica! कुली का दूसरा सिंगल अब आउट है, जिसमें @hegdepooja का शानदार अंदाज देखने को मिलेगा।"
View this post on Instagram