CM बनते ही थलापति विजय ने तृषा के हक में लिया फैसला!
CM Vijay Special Permission for Trisha: तमिलनाडू के नए सीएम साउथ के सुपर स्टार विजय थलापति बन चुके है। 10 मई को ही विजय ने CM पद की शपथ ली है। और सीएम बनते ही उन्होंने अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड के लिए फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नियम में बदलाव कर दिया है।
दरअसल साउथ में सुबह के समय फिल्म की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन विजय थलापति ने तृषा कृष्णन की फिल्म करप्पू के लिए सुबह 9 बजे की स्क्रीनिंग रखने की स्पेशल परमिशन दे दी है।
करप्पू फिल्म प्रोडक्शन ने किया शुक्रियादा
सीएम थलापति से परमिशन मिलने के बाद फिल्म करप्पू के प्रोडक्शन हाउस ड्रीम वॉरियर पिक्चर ने अपने सोशल मीडिया एक्स के ऑफिशियल अकाउंट से इस बात की जानकारी देते हुए धन्यवाद किया है। प्रोडक्शन ने पोस्ट में लिखा कि-'स्पेशल थैंक्स हमारे आदरणीय मुख्यमंत्री थिरु जोसेफ विजय, करप्पू को सुबह 9 बजे की स्पेशल परमिशन देने के लिए।'
14 मई को रिलीज होगी 'करप्पू'
फिल्म 'करप्पू' बॉक्सऑफिस में 14 मई को रिलीज होने वाली है। पहले दिन से फिल्म का पहला शो सुबह 9 बजे से शुरु होगा। इस फिल्म में तृषा कृष्णन लीड रोल में हैं, वहीं अपोजिट में सूर्या लीड रोल में नजर आएंगे।
क्यों थी सुबह के शो में रोक?
साल 2023 में फिल्म 'थुनिवू' रिलीज हुई थी, इस फिल्म के सुबह 4 बजे के शो में भगदड़ मच गई थी, इस भगदड़ में एक फैन की मौत हो गई थी। तभी तमिलनाडू सरकार ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुबह के शोज में रोक लगा दी थी।
लेकिन अब थलापति विजय ने इस प्रतिबंध को हटाते हुए 9 बजे सुबह से शो करने की परमिशन दे दी है।