मनोरंजन

Celebrities Give Tribute To Dharmendra: ही मैन को कई सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि...

Celebrities Give Tribute To Dharmendra: बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र का बीते दिन निधन हो गया, जिसके पूरे फिल्म जगत में मातम छा गया। और उनके अंतिम संस्कार में घरवालो के अलावा अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान समेत कई सेलेब्स शामिल हुए। कई दिग्गज एक्टर्स ने धर्मेंद्र को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर श्रद्धांजलि दी। Read More: Dharmendra Death News: अपने BIRTHDAY से 14 दिन पहले नहीं रहे धर्मेंद्र… पत्नी हेमा और बेटी ईशा श्मशान घाट पहुंची

कई सेलेब्स ने जताया दुख..

धर्मेंद्र के निधन पर बिग बी ने एक्स पर किया भावुक पोस्ट...

अमिताभ बच्चन ने एक्स पर लिखा कि - "T 5575 - एक और वीर दिग्गज हमें छोड़कर चले गए, उन्होंने ये मंच छोड़ दिया। अपने पीछे एक ऐसा सन्नाटा छोड़ गए., जिसकी आवज असहनीय है। धरम जी.. ? ??, वे महानता के प्रतीक, जो न केवल अपनी प्रसिद्ध शारीरिक उपस्थिति के लिए, बल्कि अपने हृदय की विशालता और अत्यंत मनमोहक सादगी के लिए भी जाने जाते हैं।" उन्होंने आगे लिखा कि- "वे अपने साथ पंजाब के उस गांव की मिट्टी की खुशबू लेकर आए जहां से वे आए थे, और उसके स्वभाव के प्रति सच्चे रहे.. अपने गौरवशाली करियर के दौरान बेदाग, एक ऐसी बिरादरी में जिसने हर दशक में बदलाव देखे.. बिरादरी में बदलाव हुए.. उनमें नहीं.. उनकी मुस्कान, उनका आकर्षण और उनकी गर्मजोशी, जो उनके आस-पास आने वाले सभी लोगों तक फैली हुई थी.. इस पेशे में एक दुर्लभता, हमारे आस-पास की हवा खाली हो गई है..एक शून्य जो हमेशा खाली ही रहेगा..प्रार्थनाएं"

शत्रुघ्न सिन्हा ने दी श्रद्धांजलि...

शत्रुघ्न सिन्हा ने धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताते हुए अपने एक्स पर लिखा कि - "हमारे सबसे प्रिय और पारिवारिक दोस्त, हमारे बड़े भाई, जननायक, के निधन से हृदय विदारक, व्यथित और अत्यंत दुःखी हूं। @aapkadharm सर्वप्रिय, धरतीपुत्र, पंजाब/महाराष्ट्र के गौरव, सच्चे अर्थों में 'भारत रत्न', जमीन से जुड़े, दयालु और विनम्र इंसान।" आगे लिखा कि- "फिल्म इंडस्ट्री में उनके महान योगदान के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। एक संपूर्ण व्यक्तित्व, 'ही मैन/स्टार' का एक युग चला गया। फिल्म इंडस्ट्री में मेरे पहले 'हीरो' और 'जननायक' अब हमारे बीच नहीं रहे। यह हम सभी और पूरे फिल्म जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस दुखद समय में परिवार, दोस्तों, शुभचिंतकों और प्रशंसकों को शक्ति प्रदान करें। ?️शांति।"

SRK ने एक्स पर दी हीमैन को श्रद्धांजलि...

शाहरुख खान ने धर्मेंद्र देओल को याद करते हुए एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि- "धरम जी, आपकी आत्मा को शांति मिले। आप मेरे लिए पिता समान थे... आपने मुझे जिस तरह आशीर्वाद और प्यार दिया, उसके लिए धन्यवाद। यह न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि दुनिया भर के सिनेमा और फिल्म प्रेमियों के लिए एक अपूरणीय क्षति है। आप अमर हैं... और आपकी आत्मा आपकी फिल्मों और आपके खूबसूरत परिवार के माध्यम से हमेशा जीवित रहेगी। हमेशा प्यार करता रहूंगा।"

रजनीकांत ने दी श्रद्धांजलि...

रजनीकांत ने अपने एक्स पर धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट देते हुए लिखा कि- "अलविदा, मेरे दोस्त। मैं तुम्हारा सुनहरा दिल और हमारे साथ बिताए पल हमेशा याद रखूंगा। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें, धरम जी। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना।"