मनोरंजन
Border 2 Song launch: भारत - पाकिस्तान बॉर्डर के पास रखा गया 'घर कब आओगे' का लॉन्चिंग इवेंट!
Border 2 Song launch: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बॉर्डर 2' के सांग 'घर कब आओगे' के लॉन्चिंग इवेंट का आयोजन राजस्थान के जैसलमेर में भारत - पाकिस्तान बॉर्डर के पास ऐतिहासिक लोंगेवाला - तनोट इलाके में रखा गया। यह आयोजन BSF जवानों के बीच किया गया। इस फिल्म के कलाकरों ने जवानों के साथ 'घर कब आओगे' में डांस भी किया।
बता दें कि, लॉन्चिंग इवेंट के दौरान बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल और इस फिल्म के को - एक्टर्स वरुण धवन, अहान शेट्टी, फिल्म के को प्रोड्यूसर भूषण कुमार और निधि दत्ता, सिंगर सोनू निगम समेट टीम के कई लोग शामिल हुएं।
Border 2 Song launch: राजस्थान जैसलमेर में हुआ इवेंट
लोंगेवाला - तनोट माता मंदिर के पास बने एम्फीथिएटर में लाइव परफॉर्मेंस दी गई। इस दौरान जब अहान शेट्टी मंच पर पहुंचे तो उन्होंने सनी देओल के पैर छूएं और उनका आशीर्वाद लिया। सिंगर सोनू निगम ने इवेंट में 'घर कब आओगे' गाना गाया।
View this post on Instagram
Border 2 Song launch: वरुण धवन ने दिया भक्ति का संदेश
गाने के लॉन्चिंग इवेंट के दौरान एक्टर ने साल 1971 के युद्ध के बारे में जिक्र किया और इस इवेंट में एक्टर ने कहा कि- "भारत अमन और शांति में विश्वास रखता है, लेकिन बॉर्डर जैसी फिल्मों का बनना जरूरी है। इससे युवाओं को यह संदेश मिलता है कि देश मजबूत है और अगर कोई आंख उठाकर देखेगा, तो हम जवाब देने में सक्षम हैं।" उन्होंने आगे कहा कि - 'जब हम दूसरे देश को आजादी दिला सकते हैं, तो अपने देश के लिए लड़ने में कभी पीछे नहीं हटेंगे।' उन्होंने आगे इस फिल्म का डायलॉग भी सुनाया लिखा कि- “इस बार हम बॉर्डर में घुसेंगे ही नहीं, हम बॉर्डर ही बदल देंगे।” Also Read-In Morena miscreants opened fire on a Dalit family: दलित परिवार पर दबंगों ने की फायरिंग
View this post on Instagram