मनोरंजन
Border 2 First Look: सनी देओल के शानदार लुक को देख फैंस बोले – ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म!
Border 2 First Look: भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉलीवुड के एक्शन स्टार सनी देओल ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म "बॉर्डर 2" का पहला लुक अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर जारी कर दिया है। पोस्टर में सनी देओल दुश्मनों पर बजूका से निशाना लगाते हुए काफी गुस्से में नजर आ रहें हैं।
Read More: Independence Day 2025 Celebrity: सेलिब्रिटीज ने तिरंगे के साथ तस्वीरें शेयर कर दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं….
फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान...
पहले यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने इसे एक दिन पहले 22 जनवरी 2026 को रिलीज करने का फैसला किया। सनी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि - “हिंदुस्तान के लिए लड़ेंगे... फिर एक बार! #Border2 सिनेमाघरों में 22 जनवरी 2026।”
View this post on Instagram
शानदार स्टार कास्ट...
इस फिल्म में सनी देओल के साथ कई बड़े सितारे नजर आएंगे: 1. सनी देओल – लीड रोल में बहादुर सैनिक। 2. वरुण धवन – इमोशनल और एक्शन-पैक्ड किरदार। 3. अहान शेट्टी – पहली वॉर फिल्म में युवा सैनिक। 4. दिलजीत दोसांझ – पंजाबी जज्बा और एक्शन। इसके अलावा, मेधा राणा, मोना सिंह, सोनम बाजवा और संभवतः रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिकाओं में होंगी।33 साल बाद ‘बॉर्डर’ का सीक्वल...
‘बॉर्डर 2’ साल 1997 में रिलीज हुई जेपी दत्ता की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। पहली फिल्म में 1971 के भारत-पाक युद्ध की कहानी को रियलिस्टिक अंदाज़ में दिखाया गया था, जिसने दर्शकों के दिल में देशभक्ति की लहर दौड़ा दी थी। अब 33 साल बाद आ रहा है इसका सीक्वल, जिसमें टेक्नोलॉजी, सिनेमेटोग्राफी और एक्शन कई गुना अपग्रेड हैं, लेकिन सनी देओल का जोश और देशप्रेम वही पुराना है।फैंस ने दिए जबरदस्त रिएक्शन....
पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे ब्लॉकबस्टर करार दिया। लोग अब बेसब्री से वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के लुक का इंतजार कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि-" एक बार फिर से तबाही के लिए तैयार हो जाओ इंडिया।" एक ने लिखा- Wow love you sir ji ????????, एक ने लिखा- "Hamara Hindustan ZINDABAD thaa ZINDABAD HAI or ZINDABAD RAHEGA.. ???? @iamsunnydeol .....???", एक ने लिखा - "All time block buster ?????????????????????????"।इसके पहले दिलजीत ने शेयर की थी वीडियो...
दिलजीत ने बॉर्डर 2 के शूटिंग की एक क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। क्लिप में वह फ्लाइंग ऑफिसर के रुप में नजर आ रहें हैं। और बैकग्राउंड में “के घर कब आओगे” गाना बज रहा हैं। इसमें वो काफी कूल लग रहें हैं। और इससे यह साफ भी हो गया की वो ‘बॉर्डर 2’ फिल्म में नजर आएंगे।
View this post on Instagram