मनोरंजन

Arjun Rampal Engaged: बॉलीवुड के ये एक्टर 53 साल की उम्र में करेंगे शादी!

Arjun Rampal Engaged: बॉलीवुड के जाने - माने एक्टर और 'धुरंधर' फिल्म में विलेन के रुप में नजर आने वाले अर्जुन रामपाल ने अपने इंगेजमेंट की अनाउंसमेंट कर दी है। उन्होंने 53 साल की उम्र में गैब्रिएला डेमोट्रियाडेस के से सगाई कर ली है। Read More: पाकिस्तान में ‘धुरंधर’ पर कानूनी घमासान: रणवीर सिंह-अक्षय खन्ना के खिलाफ FIR की मांग बता दें कि, पिछले कई समय से दोनों एक - दूसरे को डेट कर रहें है, अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

कब से कर रहें डेट?

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला लगभग 6 साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है। दोनों शादी के पहले ही पैरेंट्स बन चुके हैं। गैब्रिएला ने अपने पहले बच्चे को अप्रैल 2019 में जन्म दिया था, जिसका नाम एरिक रखा। वहीं दूसरे बच्चे को साल 2023 में जन्म दिया, जिसका नाम आरिव रखा। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को पूर्ण से प्राइवेट रखा, लेकिन रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट के दौरान अर्जुन रामपाल ने इस रिश्ते का खुलासा किया। एपिसोड के पहले ही पार्ट में ग्रैबिएला ने अर्जुन के साथ रिलेशनशिप का हिंट दिया. जिसके बाद एक्टर ने इस रिश्ते पर मोहर लगाते हुए बताया कि वो सगाई कर चुके।

धुरंधर फिल्म से बटोर रहें सुर्खिया

एक्टर अर्जुन रामपाल ने 'धुरंधर' फिल्म में विलेन का किरदार निभाया है। इसमें वो मेजर इकबाल के किरदार में नजर आएंगे, उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काफी समय बाद वापसी की है। और अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया। जब से फिल्म आई उनका नाम सुर्खियों में बना हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Rampal (@rampal72)

कौन हैं अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रैंड

एक्टर की गर्लफ्रैंड दक्षिण अफ्रिका की रहने वाली हैं, जिनका नाम गैब्रिएला डेमोट्रियोडेस है। उनका जन्म साउथ अफ्रिका में हुआ वहीं उनकी परवरिश हुई। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में मॉडलिंग करना शुरु कर दिया था। फिर फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की और मॉडलिंग में अपना करियर बनाया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Rampal (@rampal72)

रिपोर्ट के अनुसार, गैब्रिएला ने फिल्मों और म्यूजिक वीडियों में काम किया है, उनमें वो छोटे- छोटे किरदार नजर आई। और खुद का वीडियो बनाकर अपने क्लॉथिंग ब्रांड, डेमे लॉन्च किया और VRT की स्थापना की और फैशन जगत में अपना नाम बनाया। Watch Now-

Farhana Bhatt ने नहीं जीता शो, लेकिन जीते करोड़ों दिल | Bigg Boss 19 Highlights