मनोरंजन
Bigg Boss 19 fight: खाना बना जंग का मैदान, गौरव खन्ना और जीशान कादरी के बीच हुआ जबरदस्त झगड़ा!
Bigg Boss 19 fight: टीवी के पॉपुलर रियालिटी शो बिग बॉस 19 की शुरुआत हो चुकी है, और अब तो शो में जबरजस्त ड्रामा भी देखने को मिल रहा है। एक दिन परहाना को घरवालों ने बाहर करने के लिए वोटिंग की तो वहीं बीते एपिसोड में नेहल चुदासमा ने खाना न मिलने पर जोरदार हंगामा भी किया वहीं अब गौरव खन्ना और जीशान कादरी के बीच दाल को लेकर बहस हो गई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
Read More: Bigg Boss 19 Grand Premiere: बिग बॉस का नया सीजन आज से शुरू, लॉन्च से पहले ही छिड़ा विवाद!
View this post on Instagram
गौरव को जीशान ने दी गाली!
प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि घर में दाल कम पड़ने पर सभी कंटेस्टेंट्स गौरव खन्ना पर एक साथ भड़क जाते हैं। उन पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने अकेले 3 कटोरी दाल खा ली। इस पर गौरव ने सफाई दी कि एक कटोरी में 7 लोगों की दाल खाना मुमकिन ही नहीं, लेकिन उनकी दलील किसी ने नहीं सुनी। इसी बीच लेखक जीशान कादरी ने उन्हें 'जाहिल' तक कह डाला।
View this post on Instagram
बसीर अली ने भी सुनाई खरी-खोटी...
वहीं दूसरी ओर बसीर अली ने गौरव की बॉडी लैंग्वेज और रवैये पर सवाल उठाते हुए उन्हें जमकर सुनाया। घर के कई सदस्य गौरव पर झूठ बोलने और खाना छिपाने तक के आरोप लगाते नजर आए।नॉमिनेशन में फंसे कई कंटेस्टेंट्स...
बता दें कि बिग बॉस 19 की पहली नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस हफ्ते गौरव खन्ना के साथ नीलम गिरी, अशनूर कौर, तान्या मित्तल, प्रणीत मोरे, जीशान कादरी, अभिषेक बजाज और नतालिया नॉमिनेशन की सूची में शामिल हैं।
View this post on Instagram