मनोरंजन

Daboo on Amal mallik Bigg Boss Entry: अमाल की बिग बॉस 19 में एंट्री के बाद डब्बू मलिक बोले – 'अब पूरी होगी अमाल की पहचान की ख्वाहिश'!

Daboo on Amal mallik Bigg Boss Entry: टीवी का फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' चारो तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बार फेमस सिंगर अरमान मलिक के भाई और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक भी बिग बॉस 19 में एंट्री ली है। शो के प्रीमियर के कुछ दिन बाद ही उनके पिता और जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर डब्बू मलिक ने बेटे के फैसले पर एक बयान सामने आया है। Read More: Ganesh Visarjan 2025 Celebrities: अंबानी परिवार से लेकर अनन्या पांडे तक कई सेलेब्स ने की बप्पा की विदाई, देखें वीडियो…

पिता डब्बू मलिक का इमोशनल रिएक्शन...

डब्बू मलिक ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा कि उन्हें उम्मीद है, बिग बॉस अमाल को वह पहचान दिलाएगा जिसके वह हकदार हैं। उन्होंने कहा, "हमारी पीढ़ी में मलिक परिवार का चेहरा अनु मलिक थे। मैंने भी अपनी जिंदगी में कई विवाद, आलोचना और डिप्रेशन देखे, लेकिन कभी किसी को नीचा नहीं दिखाया और हमेशा आगे बढ़ता रहा।"

परिवार का चेहरा बना अरमान, पीछे रह गए अमाल..

डब्बू ने बताया कि - हर किसी की राह अलग होती है। मलिक परिवार में गायक अरमान मलिक अचानक से स्टार बन गए और परिवार का चेहरा बन गए। "अमाल अपनी मेहनत और म्यूजिक की क्वालिटी के बावजूद परिवार का चेहरा नहीं बन पाए। यह उनके लिए कहीं न कहीं झटका था। उनके दिल में हमेशा स्टार बनने की चाह रही है।"

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amaal Mallik (@amaal_mallik)

बिग बॉस से पहचान और लोकप्रियता की उम्मीद...

डब्बू मलिक ने कहा कि- "वह चाहते हैं कि यह रियलिटी शो अमाल को नेशनल प्लेटफॉर्म पर वह फेस वैल्यू और पहचान दिलाए, जिससे लोग कहें – "यह वही इंसान है जिसने इतना बेहतरीन म्यूजिक दिया है।" उन्होंने फिर कहा कि - "मुझे पूरा विश्वास है कि यह सफर अमाल के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित होगा।"

बिग बॉस 19: कब और कहां देखें...

'बिग बॉस 19' का प्रसारण जियो सिनेमा और जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे हो रहा है। शो को सुपरस्टार सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। इस सीज़न में अमाल मलिक समेत कुल 16 कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। शो की शुरुआत 24 अगस्त 2025 से हुई है।

अमाल मलिक का म्यूजिकल सफर...

अमाल ने अपने करियर की शुरुआत 2014 में सलमान खान की फिल्म 'जय हो' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी फिल्मों में अपने संगीत से खूब पहचान बनाई। आज भी अमाल युवाओं के बीच अपनी मेलोडियस धुनों के लिए जाने जाते हैं।