मनोरंजन
'Battle of Galwan' Poster Release: फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज...
'Battle of Galwan' Poster Release: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ मे एक्टर का पहला लुक मोशन पोस्टर के जरिए रिलीज किया गया हैं। सलमान ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मोशन पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उनका लुक एकदम नया और दमदार नजर आ रहा है।
Read More: ‘Metro In Dino’ Review: 4 शहर, 5 कहानियां और रिश्तों की उलझने..जानिए फिल्म की कहानी और रिव्यू…
खून से सना चेहरा, बड़ी मूंछें और बैकग्राउंड में बर्फ से ढके पहाड़—इस लुक ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार इस संघर्ष में चीन के 43 सैनिक मारे गए, जबकि भारत की तरफ से कर्नल बी. संतोष बाबू समेत 20 जवान शहीद हुए थे। यह फिल्म इसी दर्दनाक और बहादुरी से भरी घटना को पर्दे पर उतारेगी।
फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित...
यह फिल्म 15 जून 2020 को लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई मुठभेड़ पर आधारित है। यह युद्ध बिना किसी गोली के 15,000 फीट की ऊंचाई पर हुआ था।सलमान निभाएंगे कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार...
फिल्म में सलमान खान कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं, जो गलवान घाटी की मुठभेड़ में शहीद हुए थे। यह रोल सलमान के करियर का एक सख्त और देशभक्ति से भरपूर किरदार माना जा रहा है। फिल्म में उनके अपोजिट चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी, जबकि डारेक्टर अपूर्व लाखिया करेंगे।
View this post on Instagram