मनोरंजन
B Praak baby news: फेमस सिंगर बी प्राक बने दूसरी बार पिता, उनके घर में गूंजी किलकारियां!
B Praak baby news: म्यूजिक कंपोजर और फेमस सिंगर बी प्राक के घर नन्हें मेहमान का आगमन हुआ। सिंगर यह खुशखबरी अपने इंस्टाग्राम के सोशल मीडिया पर 19 दिसंबर यानि की शुक्रवार को एक पोस्ट के जरिए फैंस के साथ साझा की।
बता दें, उनके घर बेबी बॉय का जन्म हुआ है, और उसका जन्म 1 दिसंबर 2025 को हुआ था। लेकिन फैंस के साथ ये खुशखबरी 18 दिन बाद शेयर की।
B Praak baby news: सिंगर ने दी बेटे की जन्म की जानकारी
बी प्राक ने बीते दिन शुक्रवार को एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने बेटे की जन्म होने की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने कहा कि- "DDVIJ बच्चन पुनर्जन्म - एक आध्यात्मिक पुनर्जन्म राधेश्याम की दिव्य कृपा से, हमें 1 दिसंबर, 2025 को एक पुत्र का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। हमारा हृदय कृतज्ञता और आनंद से भर गया है। सूर्य का पुनर्जन्म हुआ है, जो हमारे जीवन में प्रकाश, आशा और नई शुरुआत लेकर आया है।"पोस्ट में बच्चे का नाम द्विज बच्चन बताया गया, जिसका अर्थ है, “दोबारा जन्म” यानी जिंदगी में एक नया और अच्छा दौर।
View this post on Instagram