मनोरंजन
Avneet Rumoured boyfriend Video Viral: अवनीत कौर का हाथ थामे दिखे रुमर्ड बॉयफ्रेंड राघव शर्मा, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो...
Avneet Rumoured boyfriend Video Viral: गणेश चतुर्थी के पहले दिन हर जगह हर्षोउल्लास देखने को मिला। लोग बप्पा की भक्ति में डूबे दिखाई दिए। ऐसे में बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज और कम उम्र में पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली एक्ट्रेस अवनीत कौर मुंबई के फेमस लालबागचा राजा पंडाल भगवान गणेश के दर्शन करने पहुंची । जब वहां से बाहर निकली तो चारो तरफ काफी भीड़ थी, ऐसे में अवनीत कौर का हाथ पकड़े उनके रुमर्ड बॉयफ्रैंड दिखे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Read More: Salman House Ganesh Chaturthi Celebration: सलमान खान ने परिवार संग मनाई गणेश चतुर्थी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल…
अवनीत की केयर करते दिखे रुमर्ड बॉयफ्रेंड ...
वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि राघव शर्मा अवनीत कौर को भीड़ से निकालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अवनीत को अपने हाथों के घेरे में लेकर लगातार प्रोटेक्ट किया। वहीं, जैकलीन भी उनके साथ दिखाई दीं। लेकिन उन्होंने शांति और मुस्कुराहट बनाए रखी।वीडियो में राघव शर्मा ने अवनीत का हाथ पकड़कर रखा हुआ है। दोनों साथ में काफी खूबसूरत लग रहें हैं। अवनीत ने पर्पल कलर का बेहद खूबसूरत शूट पहन रखा है, और कानों में झूमके उनके माथे का तिलक उनके चेहरे पर चार - चांद लगा रहा है। उनका और जैकलीन का सादगी भरा लुक काफी खूबसूरत लग रहा है। दोनों ही एक्ट्रेस एक्टिंग के साथ - साथ अपने लुक के लिए काफी फेमस हैं।
View this post on Instagram