Actress Avika Gor, known from 'Balika Vadhu', has

Avika Gor Shift to Bangkok: पति के साथ बैंकॉक में शिफ्ट हुई अविका गौर

Avika Gor Shift to Bangkok: पति के साथ बैंकॉक में शिफ्ट हुई अविका गौर

Avika Gor Shift to Bangkok: 'बालिका वधू' सीरियल की फेम एक्ट्रेस अविका गौर शादी के बाद पति मिलिंद चंदवानी के साथ बैंककॉक में शिफ्ट हो चुकी है। इसके बाद से ही फैंस काफी उदास नजर आएं। इसके बाद से उनके करियर पर भी सवाल उठाया जा रहा है कि, क्या उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया है। लेकिन इस पर आपको चिंता करने की जरुरत नहीं क्योकि इस पर अविका ने खुद खुलकर बात की है। 

अविका ने बताया करियर का प्लान 

दरअसल अविका की बैंककॉक शिफ्ट होने की खबर जब से सामने आई है। लोग सवाल उठा रहे है कि, क्या अविका गौर ने भारतीय टीवी इंडस्ट्री को छोड़ दिया है। लेकिन अविका ने साफ कर दिया है कि वो कहीं भी शिफ्ट हो जाएं। एक्टिंग नहीं छोड़ेंगी।

शादी के कुछ महिनों बाद बैंकॉक में हुई शिफ्ट

शादी के करीब 4-5 महिने बाद अविका अपने पति मिलिंद के साथ बैंकॉक में शिफ्ट हो गई। वहां उन्होंने अपना नया घर खरीद लिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो बैंकॉक में क्यों शिफ्ट हो रही हैं, उन्होंने कहा था  कि- 'बैंकॉक में उनके पति के लिए बेहतर अवसर हैं और यही वजह है कि दोनों ने वहां शिफ्ट होने का फैसला किया। वह अपने नए घर को पूरी तरह अपनी पसंद से सजा रही हैं और इस नए फेज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।'

अविका नहीं छोड़ेंगी एक्टिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक,  एक्ट्रेस ने एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए साफ कर दिया कि वो भारतीय इंडस्ट्री में एक्टिंग करना नहीं छोड़ेगी। उन पर उठ रहे सवालों पर एक्ट्रेस ने यह साफ कर दिया कि-  'उनका काम पहले भी उन्हें लंबे समय तक मुंबई से बाहर रखता था। कभी हैदराबाद, कभी राजमुंद्री और कभी दूसरे शहरों में शूटिंग के चलते वो लगातार ट्रैवल करती रही हैं।  ऐसे में बैंकॉक शिफ्ट होने से उनके करियर पर कोई असर नहीं पड़ेगा और वह पहले की तरह टीवी और फिल्मों में काम करती रहेंगी।'

30 सितंबर को अविका ने की थी शादी

एक्ट्रेस अविका गौर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और सोशल वर्कर मिलिंद चंदवानी के साथ 30 सितंबर 2025 को शादी की है। यह शादी टीवी के फेमस रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' के सेट पर हुई थी, जिसे नेशनल टेलीविजन पर दिखाया गया था।

कौन है मिलिंद चंदवानी?

मिलिंद चंदवानी एक जाने-माने सोशल एक्टिविस्ट और इंटरप्रेन्योर हैं। वे एनजीओ ‘कैंप डायरीज’ के संस्थापक हैं, जो वंचित बच्चों को रचनात्मक और कौशल-आधारित अनुभव प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाता है। मिलिंद ने IIM अहमदाबाद से MBA किया है और अपना करियर इंफोसिस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में शुरू किया था।