Asha Bhosle Funeral: राजकीय सम्मान के साथ आशा ताई का हुआ अंतिम संस्कार!
Asha Bhosle Funeral Today: मशहूर गायिका आशा भोसले का सिंगर राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इसके पहले जब शान, अनुप जलोटा जैसे गायकों ने गीत गाकर आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। कई सेलेब्स और नेता उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।
बताया गया कि, उन्हें 11 अप्रैल शनिवार को को कॉर्डियक अरेस्ट आया था, जिसकी वजह से उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती कराया गया था। बताया गया कि, उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसकी वजह से उनका 12 अप्रैल को निधन हो गया। फिल्म इंडस्ट्री ने संगीत जगत का एक सितारा खो दिया।
तिरंगे में लपेटकर दी गई थी सलामी सुबह उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके मुंबई निवास कासा ग्रांडे में रखा गया था। इससे पहले उन्हें तिरंगे में लपेटकर सलामी दी गई थी। अंतिम दर्शन के दौरान फिल्म इंडस्ट्री के कई एक्टर और एक्ट्रेस आशा ताई के दर्शन करने पहुंचे।'अंतिम संस्कार में ज्यादा लोग न आएं तो बेहतर'
आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने मीडिया को दिए बयान में कहा था कि - 'अंतिम दर्शन आज सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शुरू होंगे। लोग वहां सिंगर को आखिरी बार देखने आ सकते हैं, लेकिन अगर अंतिम संस्कार में लोग न पहुंचें तो अच्छा होगा। साढ़े 10 बजे से 2 बजे तक कासा ग्रांड बिल्डिंग में जहां मेरी मां रहती थीं, वहां लोग दर्शन करने आ सकते हैं। बाद में 4 बजे श्मशान भूमि में ज्यादा लोग न आएं तो अच्छा होगा, क्योंकि वहां भीड़ हो सकती है।'
9 फिल्मफेयर अवॉर्ड आशा ताई के नाम
आशा भोसले ने 82 साल के सिंगिंग करियर में 9 फिल्फमेयर समेत 100 से ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम किया। उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया। आज आशा ताई का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
12,000 से ज्यादा गाने आशा भोसले ने गाएं
मशहूर सिंगर आशा भोसले ने अपने करियर में करीब 12,000 गाने गाए। इसमें से “दम मारो दम”, “पिया तू अब तो आजा” और “चुरा लिया है तुमने” जैसे मशहूर गाने हैं, जो आज भी लोगों के जुबान पे रहता है। आशा भोसले के लिए संगीत का सफर आसान नहीं था।
बता दें कि, आशा भोसले भारत रत्न से नवाजी गई मशहूर गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन है। उनके पिता थिएटर एक्टर और क्लासिकल सिंगर दीनानाथ मंगेशकर थे। लेकिन जब आशा 9 साल की थी तब उनके पिता का निधन हो गया था। इस वजह से उन्होंने लता मंगेशकर के साथ मिलकर परिवार को सपोर्ट करने के लिए गाना शुरू किया था।
16 साल की उम्र में की थी शादी
साल 16 की उम्र में आशा भोसले ने 31 साल के सेक्रेटरी गणपतराव भोसले से भागकर शादी की थी। लता जी और उनका परिवार इस शादी के खिलाफ था। इसकी वजह से काफी समय तक परिवार वालों ने उनसे बात तक नहीं की थी।
हालांकि, शादी के बाद आशा भोसले के जीवन में बहुत मुश्किले आई। उन्हें घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ा। वो अपने जिंदगी से इतनी निराश हो गई थीं कि खुद को खत्म करना चाहती थीं। फिर उन्होंने पति से अलग होने का फैसला किया और फिर साल 1960 में पति से अलग हो गईं। पति से उनके तीन बच्चे हेमंत, वर्षा और आनंद थे।
दूसरी शादी आरडी बर्मन से की
आशा भोसले ने दूसरी शादी संगीतकार आरडी बर्मन से की थी। हालांकि इनकी शादी के लिए आरडी बर्मन की मां तैयार नहीं थी उन्होंने कहा था कि-‘अगर ये शादी होगी तो मेरी लाश पर ही होगी।’
बता दें कि, दोनों की मुलाकात 1956 में हुई। फिर दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। उसके बाद जब मां ने शादी से मना किया तो उस समय शादी नही की लेकिन फिर बर्मन के पिता का निधन हो गया मां की मानसिक स्थिति खराब हो गई तब उनकी देखभाल के लिए बर्मन ने आशा भोसले से शादी कर ली।
Also Read- Akshay Kumar Event Stampede: अक्षय कुमार के इवेंट में मची भगदड़!