मनोरंजन
Arjun Kapoor 40th Birthday: अर्जुन कपूर का 40वां बर्थडे आज, जानिए उनसे जुड़ी खास बातें...
Arjun Kapoor 40th Birthday: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर अर्जुन कपूर का जन्म 26 जून 1985 को मुंबई में मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर और मोना शौरी के घर में हुआ।
अर्जुन का जीवन जितना फिल्मों से जुड़ा रहा है, उतना ही निजी संघर्षों से भी भरा रहा है। अपने माता-पिता के तलाक से लेकर प्रोफेशनल असफलताओं तक, अर्जुन की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए, लेकिन उन्होंने हर बार खुद को फिर से खड़ा किया।
Read More: Arjun Kapoor Statement: ‘सिंगल होना सबके लिए फायदेमंद’-अर्जुन कपूर
लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और 2025 में आई अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ से अर्जुन कपूर ने विलेन का किरदार निभाकर कमबैक किया।
माता-पिता के तलाक से डिप्रेशन तक का सफर...
अर्जुन सिर्फ 10 साल के थे, जब उनके माता-पिता का तलाक हो गया। बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी की, जिससे अर्जुन मानसिक रूप से टूट गए। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उस समय उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि यह घटना उनकी जिंदगी को इतनी गहराई से प्रभावित करेगी।अर्जुन बोले -
"उस समय पापा दो बड़ी फिल्मों प्रेम और रूप की रानी चोरों का राजा पर काम कर रहे थे। उन पर इन फिल्मों को पूरा करने और रिलीज करने का बहुत प्रेशर था। इसी कारण हम दोनों के बीच कभी वो सामान्य बाप-बेटे वाला रिश्ता नहीं बन पाया, जैसा आमतौर पर होता है, जहां पिता स्कूल छोड़ने आते हैं या लेने जाते हैं। ऐसा नहीं है कि उन्होंने कोशिश नहीं की, लेकिन वो रिश्ता कभी बन नहीं पाया और फिर समय के साथ दूरी बढ़ती चली गई। अब जब मैं उस दौर को याद करता हूं, तो वह समय मुझे काफी ट्रॉमैटिक लगता है।’"
श्रीदेवी को कभी नहीं दिया मां का दर्जा...
बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी के बाद अर्जुन ने कभी श्रीदेवी को अपनी मां के तौर पर स्वीकार नहीं किया। उन्होंने उन्हें हमेशा सिर्फ "पिता की पत्नी" माना। वहीं जाह्नवी और खुशी कपूर से भी उनका कोई रिश्ता नहीं था।श्रीदेवी के निधन पर निभाया बड़े भाई का फर्ज...
फरवरी 2018 में श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन ने परिवार को एकजुट किया। उन्होंने जाह्नवी और खुशी को न सिर्फ सपोर्ट किया बल्कि एक बड़े भाई की तरह जिम्मेदारी निभाई। अर्जुन ने कहा-"जब मां की इच्छा थी कि मैं परिवार के साथ खड़ा रहूं, तो मैंने वही किया। अब मेरे पास दो और बहनें हैं।"