मनोरंजन
Apoorva Mukhija Trolled: अपूर्वा मुखीजा का बड़ा अनाउंसमेंट, अब सोशल मीडिया पर जमकर हो रहीं ट्रोल!
Apoorva Mukhija Trolled: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा एक बार फिर का विषय बनी हुईं है, इस बार वो किसी बयान को लेकर नहीं बल्कि अपनी एक अनाउंसमेंट की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं।
Read More: Apurva Mukhija Ex Boyfriend: इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखिजा पर एक्स बॉयफ्रेंड ने गाना गाकर खोले अपूर्वा के राज!
आपको बता दें कि, समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के बाद वह ट्रोल्स के निशाने पर आई थीं, जिसके बाद उन्हें माफी भी मांगना पड़ा था।
कौन है अपूर्वा मखीजा?
23 साल की अपूर्वा मखीजा सोशल मीडिया की दुनिया का जाना - पहचाना नाम हैं। वह अपने फैशन और व्लॉग्स के लिए जानी जाती हैं। करण जौहर के शो ट्रेटर में उन्हें 'सबसे चालाक खिलाड़ी' कहा गया था। हालांकि अक्सर वह किसी न किसी विवाद की वजह से सुर्खियों में आ ही जाती हैं।
View this post on Instagram
इंस्टाग्राम पर की बड़ी घोषणा..
हाल ही में अपूर्वा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। पोस्ट में ऑर्गेनाइजर्स ने अपूर्वा की फोटो के साथ लिखा— "हेलो माय क्यूट लिटिल रेड फ्लैग्स" और यह भी बताया कि अपूर्वा अक्टूबर से नवंबर 2025 के बीच पूरे भारत में अपना नेशनल टूर करने वाली हैं।"
View this post on Instagram