मनोरंजन
Amitabh Make Best Papad: विदेशी महिला ने अमिताभ को समझा पापड़ वाला, वीडियों में पूछा एड्रेस! वीडियो वायरल...
Amitabh Make Best Papad: बॉलीवुड के शहंसाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल हि में पहले वो अपने सोशल मीडिया में मजेदार जबाव देने के लिए चर्चा में थे। फिर कॉलर ट्यून के लिए और अब एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म या सोशल मीडिया पोस्ट नहीं, बल्कि एक मजेदार ग़लतफहमी है। डेनमार्क के कोपेनहेगन में रहने वाली एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फ्रेडरिके ने अमिताभ बच्चन को पापड़ बेचने वाला समझ लिया। उनका वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है और इसे देखकर लोग हंसी रोक नहीं पा रहे।
Read More: Bachchan’s Voice Off Caller Tune: कॉलर ट्यून में अब नहीं सुनाई देगी अमिताभ की आवाज! जानिए वजह…
तब बिग बी ने लिखा कि- “main nange paun sunday ko fans se milne jaata hoon, unhe izzat dene ke liye .. vo mere bhagwaan samaan hain aur humme sikhyaya gya hai ki mandir mein nange paun jaate hain .. mere gate pe jab sunday ko fans ekatr hote hain to wahan nange pain jaana mere liye mandir mein jaane samaan hai।”
फ्रेडरिके का वीडियो वायरल..
फ्रेडरिके ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे मूंग दाल पापड़ के एक पैकेट को कैमरे के सामने दिखा रही हैं। इस पैकेट पर बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तस्वीर छपी हुई है। फ्रेडरिके ने वीडियो में कहा -“ये आदमी सबसे बढ़िया पापड़म (पापड़) बनाता है। क्या किसी को पता है कि ये ब्रांड कहां मिलेगा? मेरे पास पापड़ खत्म होने वाले हैं। अगर आप इन्हें जानते हैं, तो प्लीज इन्हें बताएं कि ये कितने बढ़िया पापड़म बनाते हैं।”उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि उन्होंने ये पापड़ नेपाल यात्रा के दौरान खरीदे थे। लेकिन कोपेनहेगन लौटने के बाद उन्हें यह प्रॉडक्ट कहीं नहीं मिल रहा। उन्होंने मदद की गुहार लगाते हुए लिखा -
“मेरे पास अब ये पापड़ नहीं हैं… अगर किसी को पता है कि ये कहां मिलेगा या ये महान पापड़ बनाने वाले कौन हैं, तो प्लीज मुझे बताएं।”
View this post on Instagram